फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के समर्थन में आया रूस, पाक को दी नसीहत, कहा- आतंकी समूहों को खत्म करे

Fri, 30 Sep 2016 10:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
पाकिस्तान के आतंकी शिविरों पर सर्जिकल स्ट्राइक के बाद दुनियाभर से भारत को मिल रहे समर्थन में अब रूस का नाम भी जुड़ गया है। रूस ने एक तरह से भारत का समर्थन करते हुए पाकिस्तान से आतंकी शिविरों को नष्ट करने की अपील की है। 
विज्ञापन


रूस ने शुक्रवार को पाकिस्तान से कहा कि इस्लामाबाद से उम्मीद है कि अपने क्षेत्र में आतंकवादी समूहों की गतिविधियों को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए। साथ ही भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा पर बढ़ते तनाव को लेकर चिंता जताई है। 

रूस ने दोनों पड़ोसी देशों से तनाव में किसी भी तरह की बढ़ोतरी को अनुमति नहीं देने की अपील की है और अपने विवादों को बातचीत के जरिये सुलझाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों देशों से किया आग्रह, तनाव को आगे न बढ़ने दें

- फोटो : Reuters
एक बयान में रूस ने कहा कि वह अपने सभी अभिव्यक्तियों में आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक जंग के लिए हमेशा खड़ा है। हम भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा पर तनावपूर्ण माहौल को लेकर चिंतित हैं। 

हम दोनों देशों से आग्रह करते हैं कि वे इस तनाव को आगे बढ़ने नहीं दें। राजनैतिक और कूटनीतिक तरीके से अपने मसलों को सुलझाएं। हमें उम्मीद है कि पाकिस्तान की सरकार अपने क्षेत्र में आतंकी समूहों के खात्मे के लिए व्यापक और निर्णायक कदम उठाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें