फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ukraine Crisis: खेरसॉन क्षेत्र को बांटने वाली नदी के पश्चिमी तट से सैनिकों की वापसी पूरी, रूस का दावा

Fri, 11 Nov 2022 05:59 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को/कीव

सार

रूस के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि उसने यूक्रेन के दक्षिणी खेरसॉन क्षेत्र में नीपर नदी के पश्चिमी किनारे से अपने सभी सैनिकों की वापसी पूरी कर ली है। शुक्रवार सुबह 5 बजे सैनिकों की वापसी पूरी की गई। अब एक भी सैन्य इकाई वहां नहीं बची है।
विज्ञापन
Russia Ukraine War - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस की सेना ने कहा कि यूक्रेन के खेरसॉन क्षेत्र को बांटने वाली नदी के पश्चिमी तट से सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया पूरी हुई। रूस के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि उसने यूक्रेन के दक्षिणी खेरसॉन क्षेत्र में नीपर नदी के पश्चिमी किनारे से अपने सभी सैनिकों की वापसी पूरी कर ली है। शुक्रवार सुबह 5 बजे सैनिकों की वापसी पूरी की गई। अब एक भी सैन्य इकाई वहां नहीं बची है।

विज्ञापन


जिन क्षेत्रों से रूस की सेना ने वापसी की है, उनमें खेरसॉन शहर भी शामिल है। यह एकमात्र क्षेत्रीय राजधानी है, जिस पर मॉस्को ने यूक्रेन पर अपने हमलों के दौरान कब्जा किया था। हालांकि, रूस इस दौरान अपना बचाव करता दिखा। कहा गया कि सैनिकों की वापसी किसी भी तरह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए असहज स्थिति पैदा करने वाली नहीं है।

क्रेमलिन प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने कहा कि मॉस्को अब भी खेरसॉन क्षेत्र को रूस के हिस्से के रूप में देख रहा है। रूस की सैनिकों की वापसी की इस घोषणा से कुछ देर पहले ही यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के कार्यालय ने खेरसॉन क्षेत्र की स्थिति को मुश्किल वाली कहा था। बताया जा रहा है कि रूस ने उन कुछ गांवों और शहरों पर गोलाबारी की है, जिन पर यूक्रेन के सैनिकों ने खेरसॉन क्षेत्र में अपने अभियान के दौरान पिछले कुछ हफ्तों में फिर से नियंत्रण हासिल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें