फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन 'स्पूतनिक 5' के उत्पादन के लिए भारत से साझेदारी पर विचार कर रहा रूस

Thu, 20 Aug 2020 11:19 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
Corona - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष (आरडीआईएफ) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) किरिल दमित्रिएव ने गुरुवार को कहा कि रूस कोरोना के टीके स्पूतनिक 5 के उत्पादन के लिए भारत के साथ साझेदारी पर विचार कर रहा है।

विज्ञापन


रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने घोषणा की थी कि उनके देश ने कोविड-19 का दुनिया का पहला टीका बना लिया है जो “काफी प्रभावी” तरीके से काम करता है और इस बीमारी के खिलाफ 'स्थिर प्रतिरक्षा' देता है।

स्पूतनिक 5 का विकास गामालेया महामारी रोग और सुक्ष्मजीव विज्ञान शोध संस्थान और आरडीआईएफ मिलकर कर रहे हैं। इस टीके के तीसरे चरण का परीक्षण या बड़े पैमाने पर नैदानिक परीक्षण नहीं हुआ है।
विज्ञापन


एक ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दमित्रिएव ने कहा कि लातिन अमेरिकी, एशिया और पश्चिम एशिया के कई देश टीके के उत्पादन में इच्छुक हैं। उन्होंने कहा, 'इस टीके का उत्पादन बेहद महत्वपूर्ण मुद्दा है और फिलहाल हम भारत के साथ साझेदारी की उम्मीद कर रहे हैं... यह कहना बेहद महत्वपूर्ण है कि टीके के उत्पादन के लिए होने वाली यह साझेदारियां हमें मांग को पूरा करने में सक्षम बनाएंगी।' दमित्रिएव ने कहा कि रूस अंतरराष्ट्रीय सहयोग की उम्मीद कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें