तोलोकोनिकोवा ने कहा कि वह इस फैसले को अदालत में चुनौती देंगी। पत्रकार और व्यंग्यकार विक्टर शेनदेरोविच तथा कला संग्राहक मैरत गेलमन को भी कई अन्य लोगों के साथ विदेशी एजेंट करार दिया गया।
रूसी अधिकारियों ने देश में अंसतोष दबाने की कवायद के तौर पर नारीवादी समूह ‘पुसी रॉयट’ की एक सदस्य, एक व्यंग्यकार और एक कला संग्राहक नादेझदा तोलोकोनिकोवा को विदेशी एजेंट घोषित किया है। यह समूह मॉस्को के एक गिरजाघर में 2012 के प्रदर्शन में भाग लेने के लिए जाना जाता है। इस प्रदर्शन के बाद तोलोकोनिकोवा को करीब दो वर्ष जेल में बिताने पड़े थे।
विज्ञापन
इस कार्रवाई पर तोलोकोनिकोवा ने कहा कि वह इस फैसले को अदालत में चुनौती देंगी। पत्रकार और व्यंग्यकार विक्टर शेनदेरोविच तथा कला संग्राहक मैरत गेलमन को भी कई अन्य लोगों के साथ विदेशी एजेंट करार दिया गया।
‘विदेशी एजेंट’ का मतलब अतिरिक्त सरकारी जांच से है और इसका अपमानजनक अर्थ है जो इस श्रेणी में आने वाले लोगों की छवि धूमिल करता है। रूसी प्राधिकारियों ने क्रेमलिन की आलोचना करने वाले लोगों पर दबाव बनाने के लिए सैकड़ों मीडिया संगठनों, नागरिक संस्थाओं और व्यक्तियों को इस श्रेणी में डाल रखा है।