फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 हजार ATM से अब भी निकल रहे पुराने नोट, 10 दिन तक हो सकती है दिक्कत

Fri, 11 Nov 2016 08:52 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
atm card
विज्ञापन
1000 और 500 के नोट बदले जाने के सरकार के निर्णय के बाद से लोगों में ऊहापोह की स्थिति है। लोगों के पास फुटकर नोट की कमी है और ऐसे में उन्हें खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, शुक्रवार से सभी एटीएम खुल जाएंगे, फिर भी कुछ दिनों तक लोगों की परेशानी बनी रहेगी। 
विज्ञापन


आईसीसीआई बैंक की प्रबंध निदेश चंदा कोचर ने कहा, 'हमारे बैंक की शाखाओं में सामान्य दिनों से तीन गुना ज्यादा लोग आए। वहीं कैश ट्रांजेक्शन में भी पांच गुना इजाफा देखा गया।

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, देश के करीब दो लाख एटीएम में से तकरीबन 50 हजार एटीएम से अभी तक पुराने नोट नहीं निकाले गए हैं। इसके साथ ही कई ऐसे एटीएम हैं, जिन्हें 2000 रुपए के नोट निकालने के लिए तैयार ही नहीं किया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

फिलहाल निकल रहे हैं 100 रुपए के नोट

atm card
रिपोर्ट के मुताबिक, केवल एक लाख मशीनें ही तत्काल सर्विस में होंगी। फिलहाल मशीनों से केवल 100 रुपए के नोट ही निकल रहे हैं। 

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की चेयरपर्सन अरुंधति भट्टाचार्य के मुताबिक, नई व्यवस्था के प्रारुप दोबारा स्थापित होने में 10 दिन का वक्त लगेगा। मरीजों की सुविधा के लिए बैंक ने दिल्ली, चेन्नई और मुंबई के कुछ अस्पतालों में एटीएम वैन भी खड़ी की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें