फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से बदल गए व्हाट्सएप, जीवन बीमा और एटीएम से जुड़े ये नियम

Sat, 01 Feb 2020 05:16 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
साल 2020 की पहली फरवरी से आम आदमी से जुड़े कई बदलाव हुए हैं। एक फरवरी से एटीएम, व्हाट्सएप, जीवन बीमा और डाकघर से जुड़े नियम बदल गए हैं। एक ओर जहां कई स्मार्टफोन्स में व्हाट्सएप सपोर्ट देना बंद कर देगा तो दूसरी ओर एटीएम और डाकघर से संबंधित भी नियमों में भी बदलाव हुआ है।
विज्ञापन

2 of 4
व्हाट्सएप एक फरवरी से लाखों स्मार्टफोन पर अपना सपोर्ट बंद कर रहा है। करीब 75 लाख स्मार्टफोन्स में आज से व्हाट्सएप काम करना बंद कर दिया है। यह एंड्रॉयड के वर्जन 2.3.7 वाले स्मार्टफोन और आईओएस 7 वाले आईफोन पर काम नहीं करेगा।
विज्ञापन

3 of 4
वहीं, जीवन बीमा निगम (एलआईसी) इरडा के आदेश पर करीब 23 योजनाएं बंद हो गई हैं। बंद होने वाली योजनाओं में जीवन आनंद, जीवन लक्ष्य, जीवन तरुण, जीवन उमंग आदि शामिल हैं।एलआईसी ने यूनिट लिंक्ड प्लान व न्यू एनडाउमेंट प्लस को भी बंद करने का फैसला किया है।
विज्ञापन

4 of 4
डाक विभाग ने बचत खाताधारकों से मोबाइल नंबर अपडेट करने और मौजूदा मैग्नेटिक एटीएम कार्ड को नए ईएमवी चिप आधारित कार्ड से बदलने को कहा था। डाक विभाग की एक अधिसूचना के मुताबिक, ऐसा नहीं करने वालों का कार्ड एक फरवरी से ब्लाक हो जाएगा। हालांकि, अगर आपका कार्ड बंद होता है तो भी आप अपनी घरेलू शाखा में जाकर कार्ड बदल सकते हैं और मोबाइल नंबर अपडेट करा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें