फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Online Gambling: ऑनलाइन खेलों पर नियम स्पष्ट, अनिश्चित स्पर्धाओं पर पैसा लगाना जुआ

Wed, 26 Apr 2023 06:17 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

ऑनलाइन खेलों के ये नियम आईटी अधिनियम के तहत बने हैं और पूरी तरह स्पष्ट हैं। फिर भी जुए सरीखे इन ‘गेम ऑफ चांस’ को कुछ राज्य ‘गेम ऑफ स्किल्स’ की पहचान देने की गलती कर रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनिश्चित स्पर्धाओं पर पैसा लगाना जुआ है। सरकार के नए नियम पैसा लगाकर खेले जा रहे उन ऑनलाइन खेलों को प्रतिबंधित करते हैं, जिनमें विजेता का चुनाव अनिश्चित परिणामों की भविष्यवाणी करने वालों में से होता है।

विज्ञापन


ऑनलाइन खेलों के ये नियम आईटी अधिनियम के तहत बने हैं और पूरी तरह स्पष्ट हैं। फिर भी जुए सरीखे इन ‘गेम ऑफ चांस’ को कुछ राज्य ‘गेम ऑफ स्किल्स’ की पहचान देने की गलती कर रहे हैं। भारत के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) एन वेंकटरमन ने मंगलवार को एक साक्षात्कार में यह बातें कहीं । 

वेंकटरमन ने कहा, उद्योग जगत के कुछ लोग भी गेम ऑफ स्किल्स के भेष में इस तरह के खेलों को बढ़ावा दे रहे हैं। सरकार के नियमों में कोई अस्पष्टता नहीं है। इन्हें संविधान, कानूनी प्रावधानों और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की रोशनी में देखना चाहिए। 
विज्ञापन


अदालतों ने साफ कहा है कि जुआ गैरकानूनी है, ऐसा कोई भी काम कारोबार के दायरे में नहीं आ सकता, न इसे भारत में चलने देंगे। राज्यों को सुप्रीम कोर्ट की ओर से निर्धारित कानूनों के तहत इनके लिए नियम बनाने होंगे। एजेंसी

ये कहते हैं नए नियम

  • वे सभी ऑनलाइन खेल, जिनमें पुरस्कार के तौर पर पैसा दिया जा रहा है, वे स्व-नियामक संगठनों (एसआरओ) के तहत पंजीकृत होने चाहिए। एसआरओ में विभिन्न क्षेत्रों के लोग शामिल होंगे।
  • किसी ऑनलाइन खेल में जुए के तत्व होंगे, तो उसे एसआरओ पंजीकृत नहीं करेंगे, इंटरनेट पर भी नहीं चलने दिया जाएगा।
  • ऐसे खेलों का विज्ञापन प्रतिबंधित होगा।


छक्का लगेगा या चौका, आपको कैसे पता
वेंकटरमन ने कहा, क्रिकेट का कोई मैच शुरू होने से पहले ही आपको कैसे पता कि किसी गेंद पर छक्का लगेगा या चौका? कौन से खिलाड़ी टीम में होंगे व कौन से नहीं? चुना गया खिलाड़ी अच्छा खेलेगा या नहीं? मैच कौन जीतेगा? फिर भी इन्हीं अनिश्चितताओं पर पैसा लगाने वाले खेल जारी किए जा रहे हैं। खुद केंद्रीय आईटी मंत्री कई बार नियमों को स्पष्ट कर चुके हैं, लेकिन उद्योग जगत के कुछ लोग अपने ऑनलाइन खेलों का बचाव करने के लिए उलझाने का प्रयास कर रहे हैं। जुए के लिए गेम ऑफ स्किल की आड़ ले रहे हैं।

तीन पत्ती, क्रिकेट...उदाहरण से समझें :
एएसजी ने कहा, क्रिकेट और तीन पत्ती की तुलना करें। क्रिकेट में मैच जीतने के लिए स्किल्स चाहिए, तीन पत्ती में आप अनिश्चित अवसर से जीतते हैं। भले ही दोनों खेलों में परिणाम क्या होगा, यह खिलाड़ियों व दर्शकों को पता नहीं होता। अनिश्चितता पर पैसा लगाना जुआ है। सुप्रीम कोर्ट भी 1957 से लेकर 1995 तक कई निर्णयों में साफ कर चुका है।

विदेश में जा रहा पैसा, एक कंपनी 14,000 करोड़ रुपये कमा चुकी
वेंकटरमन ने बताया कि इन ऑनलाइन जुआ सरीखे खेल को चला रही कई वेबसाइट्स विदेश से संचालित हैं। वे भारतीयों का पैसा फर्जी खातों से विदेश ले जा रही हैं। यह नुकसान कितना बड़ा है, इसे एक कंपनी के बैंक खातों में जमा हुए 14,000 करोड़ रुपये के राजस्व से समझें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें