संसद के मानसून सत्र के दूसरे दिन लोकसभा और राज्यसभा में जबरदस्त हंगामा रहा, खासकर राज्यसभा में विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपनी आवाज दबाए जाने का आरोप लगाते हुए इस्तीफा तक देने की धमकी दे डाली। वह गुस्से में सदन छोड़कर भी चली गईं, कुछ सदस्यों ने उन्हें मनाने का प्रयास भी किया लेकिन विफल रहा।
मायावती ने सहारनपुर हिंसा का मुद्दा उठाते हुए योगी सरकार पर दलितों के साथ भेदभाव का आरोप लगाया था। उन्होंने आरोप लगाया कि सहारनपुर हिंसा साजिश के तहत हुई है। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने उपसभापति पी जे कुरियन पर आरोप लगाया कि वो उन्हें बोलने नहीं दे रहे हैं।
इसके बाद गुस्साई मायावती ने कहा कि अगर उन्हें बोलने नहीं दिया गया तो वो सदन से इस्तीफा दे देंगी। इस्तीफे की धमकी देने के बाद बसपा सुप्रीमो ने सदन छोड़ दिया। वहीं भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने तंज कसते हुए कहा कि माया इसलिए सदन का बहिष्कार कर रही है क्योंकि वो अपनी हार से हताश हैं।
BSP chief Mayawati says will resign from Rajya Sabha today. pic.twitter.com/Dbf3UWrXDa
— ANI (@ANI_news) July 18, 2017
राज्यसभा से बाहर आकर मायावती ने कहा कि दलितों के साथ अत्याचार हो रहा है। उन्होंने कहा की यूपी में महाजंगलराज है। मीडिया से बातचीत के दौरान मुझ पर लानत है कि अगर मैं अपने समाज की बात संसद में नहीं रख पाती हूं। इस बीच मायावती ने सहारनपुर में पुलिस और सरकार के रवैये का भी जिक्र किया।
Laanat hai. Agar mai apne weaker sections ki baat sadan mein nahi rakh skti to mujhe house mein rehne ka adhikaar nahi hai: Mayawati pic.twitter.com/HrPFwBBYQc
— ANI (@ANI_news) July 18, 2017