फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में छात्रों का जबरदस्त हंगामा, फूंकी पुलिस की गाड़ी

Tue, 05 Jun 2018 02:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में छात्रों ने जबरदस्त हंगामा किया है। कई वाहनों में तोड़फोड़, अागजनी और पथराव का मामला सामने आया है। छात्रों ने हॉस्टल खाली कराने गई पुलिस के वाहनों में आग लगा दी। हालांकि दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। 

विज्ञापन


दहशत फैलाने के लिए छात्रों ने हवाई फायरिंग की और देशी बम फोड़े। आपको बता दें कि यूनिवर्सिटी प्रशासन के वाश आउट के फैसले के बाद छात्रों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलसचिव के तबादले का भी छात्रों ने जमकर विरोध किया और कुलपति को विश्वविद्यालय प्रांगण में बंधक बना लिया।कुलसचिव कर्नल हितेश लव से कार्यभार छीनने के बाद से यह स्थिति जारी है। 
विज्ञापन


छात्रसंघ अध्यक्ष अवनीश यादव की मौजूदगी में सैकड़ों छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया और कुलपति को बंधक बनाया। विश्वविद्यालय द्वारा हॉस्टल खाली कराए जाने की घोषणा के बाद से छात्रों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें