फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RTI: ‘तटरक्षक व रक्षा बलों के अफसरों के नाम के आगे नहीं लगेगा श्री’, आरटीआई में हुआ खुलासा

Fri, 05 Apr 2024 06:45 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राष्ट्रपति सचिवालय ने एक आरटीआई आवेदन के जवाब में इस बात की पुष्टि की है कि इस संबंध में आदेश भारतीय तटरक्षक अधिकारियों पर भी लागू था। रक्षा अधिकारियों ने कहा कि यह भारतीय तटरक्षक अधिकारियों के लिए रैंक के इस्तेमाल के प्रोटोकॉल को बनाए रखने की दिशा में एक कदम है।
विज्ञापन
President House - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय तटरक्षक अधिकारियों के नाम के आगे उनके रैंक के बजाय श्री का इस्तेमाल बढ़ने के बीच राष्ट्रपति सचिवालय ने एक आरटीआई जवाब में बताया कि तटरक्षक और रक्षा बलों के अफसरों के नाम के आगे रैंक लगाई जाएगी श्री नहीं। मई 2023 में राष्ट्रपति सचिवालय के औपचारिक अनुभाग ने पत्र जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि सेवारत और सेवानिवृत्त दोनों अधिकारियों के लिए, उनके नाम से पहले सिर्फ उनका रैंक लगाना होगा और श्री का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए। 

राष्ट्रपति सचिवालय ने एक आरटीआई आवेदन के जवाब में इस बात की पुष्टि की है कि इस संबंध में आदेश भारतीय तटरक्षक अधिकारियों पर भी लागू था। रक्षा अधिकारियों ने कहा कि यह भारतीय तटरक्षक अधिकारियों के लिए रैंक के इस्तेमाल के प्रोटोकॉल को बनाए रखने की दिशा में एक कदम है। उन्होंने कहा, हाल में कई मौकों पर सामने आया है कि विभिन्न संचार में भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) अधिकारियों के लिए पदनामों का गलत उपयोग किया गया। यह विसंगति स्थापित सेवा परंपराओं और अधिसूचित सरकारी निर्देशों के विपरीत है। आधिकारिक संचार में सही रैंक का उपयोग केवल औपचारिकता का मामला नहीं है बल्कि हमारी सेवा परंपराओं का भी एक अभिन्न अंग है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें