फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में भूमि पूजन से पहले राम जन्मभूमि आंदोलन पर किताब जारी करेगा संघ

Wed, 29 Jul 2020 02:34 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
राम मंदिर का प्रस्तावित मॉडल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन से पहले एक अगस्त को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार के साथ राम जन्मभूमि आंदोलन पर किताब जारी करेंगे। अरुण आनंद व विनय नलवा द्वारा लिखित इस पुस्तक में आंदोलन के पूरे इतिहास का वर्णन होगा। 
विज्ञापन


अरुण आनंद संघ की संचार शाखा आईवीएसके के सीईओ हैं और विनय नलवा दिल्ली स्थित थिंक टैंक विचार विनिमय केंद्र के वरिष्ठ सदस्य हैं। आनंद मानते हैं कि यह पुस्तक अपने तरह की पहली है जिसमें भगवान श्रीराम के जन्म से लेकर अब तक की अयोध्या का समग्र इतिहास है। इसमें राम मंदिर निर्माण के लिए करीब 500 साल चले लंबे संघर्ष का वर्णन किया गया है। 

इसमें भूमि के साक्ष्य, 1528 के बाद से आए विदेशी विचारकों के लेखों का भी जिक्र है जो इस बात को साबित करता है कि बाबर ने ही राम मंदिर को गिराकर वहां मस्जिद बनाई थी। इस किताब को प्रभात प्रकाशन ने छापा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें