फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वामपंथ से मुकाबले को संघ चलाएगा देशव्यापी मुहिम

Wed, 26 Apr 2017 05:00 AM IST
धीरज कनोजिया / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन और उनके सिद्धांतों को युवाओं और आम जनता तक पहुंचाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और मोदी सरकार ने कमर कस ली है। साथ ही वामपंथी विचारधारा से मुकाबला करने के लिए संघ और सरकार ने बड़े स्तर पर मुहिम चलाने की तैयारी की है। संघ और सरकार ने देशभर में 100 से ज्यादा व्याख्यान, चार सेमिनार और चार दीनदयाल कथाओं का आयोजन करने का फैसला किया है। 
विज्ञापन


पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने कहा कि आज के समय में पंडित दीनदयाल के एकात्म मानव दर्शन की प्रासंगिकता को बताने की कोशिश की जाएगी। संघ द्वारा आरोप लगाया जाता है कि वामपंथियों ने जिस तरह से सत्ता के करीब रहकर अपनी विचारधारा को युवाओं और जनता पर थोपने की कोशिश की, दीनदयाल ने इसे खत्म करने का काम किया। संघ के पदाधिकारी मानते हैं कि उसको हासिये पर लाने का वक्त आ गया है। पर्यटन मंत्रालय की मदद से दीनदयाल शोध संस्थान इन व्याख्यानों का आयोजन करेगा। 

संस्थान ने इन व्याख्यानों के लिए 21 विषय तय किए हैं। एकात्म मानव दर्शन में आर्थिक लोकतंत्र, लोकमत परिष्कार, बलशाली राष्ट्र, आधुनिक विज्ञान, शिक्षा का महत्व, सुशासन का महत्व, न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन, अंतरराष्ट्रीय संबंध और संयुक्त राष्ट्र संघ लक्ष्य हासिल करने जैसे विषय शामिल हैं। दीनदयाल शोध संस्थान के प्रमुख पदाधिकारी अतुल जैन का कहना है कि दिल्ली में आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला में एकात्म मानव दर्शन के सिद्धांत को दुनिया से बाहर पहुंचाने की भी जरूरत समझी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें