फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी के 71 सांसदों की रिपोर्ट कार्ड तैयार कर रहे संघ प्रचारक

Sun, 04 Dec 2016 01:17 AM IST
पुनीत शर्मा, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
RSS - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में भाजपा के सभी 71 सांसद और 43 विधायकों का रिपोर्ट कार्ड संघ तैयार कर रहा है। प्रचारकों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। पब्लिक रिलेशन से लेकर संगठन के प्रति इनकी निष्ठा पर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। यह रिपोर्ट सीधे प्रधानमंत्री और भाजपा अध्यक्ष को भेजी जाएगी।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज होने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत लगा दी है। आरएसएस भी माहौल बनाने में लगा है। हालांकि अभी किसी भी सीट पर टिकट घोषित नहीं हुए हैं, लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही एलान कर दिया जाएगा। इससे पहले संघ सभी सांसद और विधायकों के कार्यों की समीक्षा कर रहा है।

प्रचारक गांव-गांव जाकर अपने स्वयंसेवकों के माध्यम से सर्वे करा रहे हैं। विधायक जीतने के बाद किस गांव में कितनी दफा गए। सामाजिक कार्यक्रमों में उनकी भागेदारी क्या रहती है। भाजपा के कार्यक्रमों में उनकी उपस्थिति की क्या स्थिति है। सात बिंदुओं पर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। 31 दिसंबर तक यह रिपोर्ट फाइनल होकर संघ मुख्यालय को भेज दी जाएगी। 
विज्ञापन


पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रचारक पदम सिंह ने बताया कि स्वयं सेवक अपनी रिपोर्ट देंगे। इसी रिपोर्ट को हेडक्वार्टर भेज दिया जाएगा। क्या माहौल है, जनता क्या चाहती है, किसानों की क्या दिक्कतें हैं और उनके निस्तारण के लिए जनप्रतिनिधि क्या कर रहे हैं। पब्लिक के मन में क्या चल रहा है इन सभी बिंदुओं पर जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

इन बिंदुओं पर बन रही रिपोर्ट

पब्लिक रिलेशन देखा जाएगा। भाजपा के कार्यक्रमों में मौजूदगी। पार्टी कार्यालयों पर होने वाली बैठक में उपस्थिति। पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति उनका व्यवहार। क्षेत्र में जा रहे हैं या नहीं। पब्लिक की समस्या सुन रहे हैं या नहीं। सदस्यता अभियान में स्थिति पर रिपोर्ट बनाई जा रही है।
 
कैशलेस सिस्टम के लिए ग्रामीणों को करेंगे जागरूक
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ग्रामीणों को भी कैशलेस सिस्टम के प्रति जागरूक करेगा। बाजार में करेंसी की किल्लत से निपटने के लिए क्या-क्या व्यवस्था हो रही है, इसके बारे में बताया जाएगा ताकि वह उस प्रक्रिया को अपना सकें। डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, स्वाइप मशीन, पेटीएम और ई-वॉलेट के बारे में समझाया जाएगा। कैंप लगाकर भी ग्रामीणों को इस तकनीक के बारे में बताएंगे। बाकायदा मशीनों का इस्तेमाल भी सिखाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें