फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 हजार करोड़ की अघोषित संपत्ति की घोषणा करने वाला कारोबारी महेश शाह गिरफ्तार

Sat, 03 Dec 2016 08:42 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
हजारों करोड़ की अघोषित संपत्ति का खुलासा करने वाले गुजरात के कारोबारी महेश शाह को इनकम टैक्स विभाग ने हिरासत में ले लिया है। इनकम टैक्स विभाग ने शनिवार की शाम शाह को हिरासत में लिया, इसके पहले शाह पिछले कई दिनों से लापता बताए जा रहे थे। 
विज्ञापन


सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 67 वर्षीय कारोबारी महेश शाह ने 13 हजार 860 करोड़ रुपये की अघोषित आय का खुलासा किया था, जो कि इस इनकम डिक्लरेशन स्कीम के तहत कुल जमा 65 हजार करोड़ का 20 फीसदी होता है, जबकि पिछले तीन वर्षों से शाह ने इनकम टैक्स रिटर्न में अपनी आय महज 2-3 लाख रुपये सालाना ही बता रखी थी।

शाह के घर और दफ्तर पर 29 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच आयकर अधिकारियों ने छापेमारी भी की थी। शाह के सीए तहमूल सेठना से भी आयकर अधिकारियों ने पूछताछ की थी। सेठना ने बताया था कि आखिरी दफा उसकी शाह से बात आयकर विभाग के अधिकारियों के सामने ही हुई थी। सेठना ने यह भी बताया था कि उसने कभी शाह का इनकम टैक्स नहीं भरा।
विज्ञापन


सेठना ने अधिकारियों को बताया था कि शाह के संबंध हाई प्रोफाइल लोगों समेत नेताओं से भी थे, और वे सब मुंबई के फाइव स्टार होटलों में मिलते थे। वहीं, आयकर विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शाह के कारोबारी सहयोगियों से 40 लाख कैश और 30 लाख के गहने जब्त किए गए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

करोड़ों के मालिक ने पड़ोसियों से लिया था उधार

- फोटो : demo
शाह के 32 वर्षीय बेटे मोनितेश ने भी शाह का पता बताने से इनकार कर दिया था। उधर, सेठना ने दावा किया था कि आयकर विभाग ने शाह की संपत्ति को स्कीम से रद्द कर दिया था। सेठना के मुताबिक आयकर अधिकारियों को लगा कि शाह ने जो रकम बताई है वह उसे नहीं दे पाएंगे। 

शाह मुंबई की पुरानी इमारत के 4 बीएचके फ्लैट में रह रहे थे, उनके पड़ोसियों की मानें तो शाह ने उनसे भी पैसे उधार ले रखे थे। शाह की लाइफ स्टाइल ऐसी थी कि वह घर से दफ्तर का सफर किराए के ऑटो से करते थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें