फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसलमानों के मन से असुरक्षा का खौफ निकालेगा आरएसएस

Fri, 28 Oct 2016 02:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने देश के मुसलमानों के सामने अपनी राष्ट्रवादी सोच और विचारधारा को रखने के लिए यूपी के आगरा में  मुस्मिलों का प्रस्तावित राष्ट्रीय सम्मेलन की तारीख तय कर दी है।  सम्मेलन 27 नवंबर को होगा। इसके लिए तीन नवंबर को दिल्ली में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की बैठक दिल्ली में आहूत की गई है। तीन तलाक का मुद्दा भी यहां उठ सकता है, हालांकि यह एजेंडे में नहीं हैं।  
विज्ञापन


आरएसएस मुस्लिमों में देश के लिए मर मिटने काजज्बा पैदा करने, आतंकवादमुक्त, दंगामुक्त और तालीमयुक्त भारत का माहौल बनाने की पहल अपने संगठन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के जरिए कर रहा है। इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर आगरा में सम्मेलन करना पिछले माह ही तय किया था। उसकी तारीख अब 27 नवंबर तय कर दी है। इस सम्मेलन में गैरराजनीतिक रखा गया है। 

लेकिन राजनीतिक दलों को खुला निमंत्रण भी भेजा जाएगा। आयोजन में देश के प्रमुख मुस्लिम संगठनों (तंजीमों) जैसे देवबंदी, बरेलवी, शिया, सुन्नी और अजमेर, कलियर दरगाह आदि के उलेमाओं को बुलाया जा रहा है। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के उलेमा विंग के यूपी सदर मौलाना कोकब ने बताया 27 का आयोजन एतिहासिक होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें