हिन्दुत्व के चेहरे के रूप में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देश के विभिन्न हिस्सों में घुमाए जाने के मामले का बचाव करते हुए संघ ने कहा है कि योगी हिन्दुत्व का नहीं बल्कि राष्ट्रीयता के चेहरे हैं। संघ के सरकार्यवाह सुरेश जोशी उर्फ भैय्या जी ने कहा है कि योगी हिन्दुत्व नहीं राष्ट्रीयता के चेहरा हैं। संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में मीडिया के सवालों के जवाब में जोशी ने यह बात कही। दरअसल भैय्या जी जोशी से यह सवाल पूछा गया था कि योगी को गुजरात के चुनावी रण से लेकर केरल, बिहार और पश्चिम बंगाल तक घुमाया जा रहा है, क्या ये संघ की हिन्दुत्व के एजेंडे को आगे बढ़ाने के क्रम में हो रहा है? इस सवाल का जवाब देते हुए भैय्या जी जोशी ने कहा कि योगी हिन्दुत्व का नहीं राष्ट्रीयता का चेहरा हैं।
पटाखों पर संतुलित नीति की वकालत
सर्वोच्च नयायालय के जरिए दीपावली के दिन दिल्ली में पटाखों पर लगी रोक पर संघ ने कहा है कि पटाखों के लिए एक संतुलित नीति होनी चाहिए। संघ सरकार्यवाह भैय्या जी जोशी ने कहा है कि पर्यावरण की रक्षा होनी चाहिए मगर रोक उन्हीं पटाखों पर लगनी चाहिए जो कि प्रदूषण फैलाते हैं। उन्होंने कहा कि सभी पटाखें प्रदूषण फैलाने वाले नही होते। अगर आगे लोग यह कहेंगे कि दीए जलाने से प्रदुषण होगा तो फिर क्या करेंगे।
योगी अयोध्या को देंगे दीवाली का तोहफा, 133 करोड़ रुपये से होगा कायाकल्प
धर्मांतरण पर सख्त
धर्मांतरण पर सख्त रवैया अपनाते हुए संघ ने कहा है कि सरकार को भी इसे रोकना चाहिए। भैय्या जोशी ने कहा कि मर्जी से धर्मांतरण करने वालों पर हमें कोई आपत्ती नहीं है। लेकिन लोग अगर किसी लालच से धर्मांतरण करते हैं तो हम रोकेंगे और सरकार को भी रोकना चाहिए।