फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल के बयान पर आरएसएस का पलटवार, कहा- जो भारत को नहीं समझता वह संघ को नहीं समझ सकता

Mon, 27 Aug 2018 04:43 PM IST
नई दिल्ली, भाषा
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) ने उसकी तुलना इस्लामिक संगठन मुस्लिम ब्रदरहुड से करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए आज कहा कि कांग्रेस प्रमुख भारत को नहीं जानते इसलिए वह भगवा संगठन को समझ नहीं सकते।

विज्ञापन


राहुल ने पिछले सप्ताह लंदन में इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्ट्रैटजिक स्टडीज में कहा था कि आरएसएस की विचारधारा अरब जगत के मुस्लिम ब्रदरहुड़ के समान है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि आरएसएस भारत की प्रकृति बदलने और इसकी संस्थाओं पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है।

आरएसएस के प्रचार प्रमुख अरूण कुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष के आरोपों के जवाब में कहा, ‘‘गांधी मुस्लिम ब्रदरहुड की अवधारणा को नहीं जानते।’’  उन्होंने कहा, ‘‘आज पूरा विश्व इस्लामिक कट्टरपंथ के खतरे का सामने कर रहा है। वह अनभिज्ञ हैं....वह स्थिति की गंभीरता को नहीं समझते इसलिए इस प्रकार का बयान दे रहे हैं।’’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें