फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघ ने कहा- शॉर्ट्स में महिलाओं को देखने के लिए महिला हॉकी देखें राहुल गांधी

Thu, 12 Oct 2017 12:08 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
मनमोहन वैद्य
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) ने राहुल गांधी के संघ की शाखाओं पर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि वह पुरुष हॉकी के मैच में महिलाओं को खोज रहे हैं। भोपाल में हो रही संघ की तीन दिन की बैठक में प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य ने कहा अगर राहुल को लड़कियां देखनी हैं तो वह महिलाओं का हॉकी मैच देखें क्योंकि मर्द और महिलाएं एकसाथ कोई खेल नहीं खेलते। 
विज्ञापन


वैद्य ने कांग्रेस नेताओं की स्क्रिप्ट लिखने वालों को अज्ञानी बताते हुए कहा कि संघ महिलाओं के लिए कई अलग कार्यक्रम करवाता है। मनमोहन ने कहा कि महिलाएं संघ की शाखाओं में नहीं जाती बल्कि बाकी कार्यक्रमों में हिस्सा लेती हैं।

पढ़ें: गलती से पुरुषों के बजाय महिलाओं के टॉयलेट में घुसे राहुल गांधी

भोपाल में RSS की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की तीन दिन की बैठक चल रही है जिसमें संघ प्रमुख मोहन भागवत समेत 300 कार्यकर्ता शामिल हुए हैं। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए वैद्य ने कहा कि राहुल को संघ की जगह बीजेपी पर हमला करना चाहिए क्योंकि वह एक राजनीति पार्टी है संघ नहीं। इससे पहले राहुल के बयान पर संघ-भाजपा ने विरोध जताते हुए कई जगह प्रदर्शन किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल ने क्या कहा था?

राहुल गांधी - फोटो : SOCIAL MEDIA
राहुल गांधी ने वडोदरा में कुछ छात्रों से बात करते हुए कहा था कि क्या आपने संघ की किसी शाखा में किसी महिला को शॉर्ट्स पहने देखा है? मैंने तो नहीं देखा। क्या शाखा में महिलाओं को एंट्री नहीं मिलती? बीजेपी में तो महिलाएं हैं लेकिन संघ में एक भी नहीं? उन्होंने ऐसी भी क्या गलती कर दी है? 

बैठक में अमित शाह के बेटे जय शाह पर लगे आरोपों पर संघ के सह सरकार्यवाह दत्रातेय होसबोले ने कहा कि आरोप गंभीर हो तभी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आरोप लगाने वाले पहले साबित करें फिर उसके बाद ही जांच होनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें