फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UCC: आरएसएस नेता बोले- यूनिफॉर्म शब्द से दिक्कत तो कॉमन-नेशनल नाम का भी दे सकते हैं सुझाव, ये बड़ी बात भी कही

Fri, 26 May 2023 09:38 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुमार ने कहा कि विवाह, तलाक, विरासत और गोद लेने जैसे तमाम मामलों में यूूसूीसी लागू होगा। यूसीसी के लिए सभी मजहब एक समान रहेंगे, जिससे यूनिफॉर्मिटी आएगी। यूसीसी सभी नागरिकों का सम्मान और सुरक्षा करेगा।
विज्ञापन
Uniform Civil Code - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार ने कहा कि समान नागरिक संहिता सभी लोगों की रक्षा और सम्मान करेगा। उन्होंने कहा कि जिन्हें इस कानून पर भरोसा नहीं, उन्हें अपना आपा नहीं खोना चाहिए क्योंकि यह कानून सभी धर्मों को स्वीकार करेगा।

किसी को डराएं और धमकाएं नहीं

विज्ञापन

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुमार ने कहा कि विवाह, तलाक, विरासत और गोद लेने जैसे तमाम मामलों में यूूसूीसी लागू होगा। यूसीसी के लिए सभी मजहब एक समान रहेंगे, जिससे यूनिफॉर्मिटी आएगी। यूसीसी सभी नागरिकों का सम्मान और सुरक्षा करेगा। जिन्हें कोड पर विश्वास नहीं है, वह अपना आपा न खोएं। लोगों को डराए या धमकाएं नहीं। इससे देश गलत रास्ते पर जाएगा। लोगों को आपस में लड़ाना नहीं चाहिए। यह समझे कि देश में बहुत सारे धर्म हैं। इससे सभी धर्मों का सम्मान मिलेगा।

देश के भाईचारे पर आधारित है विकास
कुमार ने मीडिया से कहा कि अगर किसी को यूनिफॉर्म शब्द से दिक्कत है तो हम नेशनल और कॉमन जैसे शब्दों का सुझाव दे सकते हैं। कुमार का कहना है कि किसी भी देश का विकास उस देश के भाईचारे पर ही आधारित होता है। इसलिए देश को गलत रास्ते पर ले जाना विकास के लिए हानिकारक होगा। कानून देश में कब तक लागू होगा इसकी जानकारी न देते हुए कुमार ने कहा कि कानून लागू करने की कवायद शुरू हो गई है। बता दें, पिछले 76 सालों से सामान नागरिक सहिंता लागू करने का मुद्दा जारी है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें