फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानहानि केस: 12 जून को अदालत में पेश होंगे राहुल गांधी, आरएसएस पर लगाया था गांधी की हत्या का आरोप 

Fri, 08 Jun 2018 08:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई 
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) मानहानि के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आगामी 12 जून को भिवंडी की स्थानीय कोर्ट में पेश होंगे। इस दिन राहुल पर आरोप तय किए जा सकते हैं। वहीं, अदालत में पेशी के बाद उनका मुंबई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संवाद का कार्यक्रम है।

विज्ञापन


राहुल गांधी पर आरोप तय होने की स्थिति में उनके खिलाफ ट्रायल शुरू किया जा सकता है। कोर्ट यह तय करेगी कि इस मामले का मुकदमा समरी ट्रायल के रूप में चलेगा अथवा समन ट्रायल के तौर पर। 

समरी ट्रायल में मामले से जुडे़ सीमित सबूतों को देखा जाता है जबकि समन ट्रायल के दौरान सबूत का दायरा व्यापक हो जाता है। बता दें कि राहुल गांधी ने 7 जुलाई 2014 को भिवंडी की एक रैली में कहा था कि आरएसएस के लोगों ने महात्मा गांधी की हत्या की थी। 
विज्ञापन


इसके खिलाफ आरएसएस की भिवंडी शाखा के सचिव राजेश कुंटे ने भारतीय दंड संहिता की धारा 499 (मानहानि) व 500 के तहत शिकायत की थी। 

शिकायत में दावा किया गया है कि राहुल के इस बयान से आरएसएस की छवि धूमिल हुई है और उसकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। दूसरी ओर, संजय निरुपम ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष 12 जून की दोपहर 2 बजे गोरेगांव के एनएससी ग्राउंड पर आयोजित कांग्रेस के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें