फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र में सरकार संघ की नहीं, सरकार में संघ के कुछ स्वयंसेवक जरूर हैं : भागवत

Mon, 18 Jul 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि केंद्र में सरकार संघ की नहीं है। सरकार में संघ के कुछ स्वयंसेवक जरूर हैं, जो अच्छा काम कर रहे हैं। स्वयंसेवक जहां भी रहेगा, उत्कृष्ट कार्य करेगा। केंद्र सरकार में संघ के दखल के सवाल पर भागवत ने भाजपा का नाम लिए बगैर ये बात कही।
विज्ञापन


संघ के प्रांत प्रचारकों की सात दिवसीय बैठक के आखिरी दिन रविवार को शहर के प्रमुख उद्यमियों, समाजसेवियों से मोहन भागवत ने दिल खोलकर बात की। संघ प्रमुख के हिसाब से देखा जाए तो केंद्र सरकार में इस समय संघ से जुड़े लोगों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री अरुण जेटली, मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर प्रमुख हैं।
विज्ञापन

आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होताः भागवत

- फोटो : amar ujala
इसके अलावा भाजपा में केंद्रीय संगठन मंत्री रामलाल, केंद्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश और राष्ट्रीय महामंत्री राम माधव संघ के प्रमुख स्वयं सेवकों में रहे हैं। भागवत ने जम्मू-कश्मीर के हालात के संदर्भ में कहा कि किसी भी धर्म के मूल में आतंकवाद नहीं होता। आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता। संघ लोगों को शिक्षित करने पर जोर दे रहा है।

शिक्षा का माध्यम चाहे अंग्रेजी हो या हिंदी या कोई दूसरी भाषा। जरूरी यह है कि शिक्षा ग्रहण करने वाले के भीतर राष्ट्रीयता का भाव होना चाहिए। उन्होंने बताया कि आजादी की लड़ाई के दिनों में स्वतंत्रता सेनानी अंग्रेजी हुकूमत को भगाने में इसलिए सफल हो गए क्योंकि उनके अंदर राष्ट्रीयता की भावना प्रबल थी। संघ युवाओं में राष्ट्रीयता की भावना मजबूत करने की योजना पर काम कर रहा है। इसके लिए संघ ने ऑनलाइन सिस्टम को अपनाया है। इसके जरिए संघ अपनी योजनाएं, विचारों को तेजी से आगे बढ़ाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें