फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहन भागवत 24 सितंबर को दिल्ली में संघ की विचारधारा पर विदेशी मीडिया से करेंगे चर्चा

Sat, 21 Sep 2019 02:07 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और इसकी विचारधारा, कार्यो एवं प्रासंगिक विषयों पर संघ प्रमुख मोहन भागवत 24 सितंबर को विदेशी मीडिया से बातचीत करेंगे।

विज्ञापन


आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख अरूण कुमार ने अपने बयान में कहा कि मोहन भागवत जी नियमित अंतराल पर समाज के विभिन्न वर्गों से भेंट कर संघ का विचार, कार्य तथा समसामायिक विषयों पर चर्चा करते हैं। इसी क्रम में आगामी 24 सितंबर को वह दिल्ली में भारत में उपस्थित विदेशी मीडिया के पत्रकारों से भेंट करेंगे।

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम एक निश्चित सूची से परस्पर संवाद का है। मोहन भागवत इस संवाद में विदेशी मीडिया के पत्रकारों को संघ के कार्य व प्रासंगिक विषयों पर संघ के विचारों से अवगत करवांएगे तथा उनसे इसी संदर्भ में एक रचनात्मक चर्चा करेंगे। 
विज्ञापन


बैठक का समन्वय कर रहे संघ के एक पदाधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान को छोड़कर विभिन्न देशों के 70 विदेशी मीडिया संगठनों को इस आशय के लिये निमंत्रण भेजा गया है। संघ के पदाधिकारी ने कहा कि इस ब्रीफिंग का उद्देश्य विभिन्न मुद्दों पर संघ के नजरिये को स्पष्ट करना है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह भागवत द्वारा एक अनौपचारिक बैठक होगी, जिसके प्रकाशन या प्रसारण की इजाजत नहीं होगी।

कार्यक्रम से जुड़े एक पदाधिकारी ने कहा कि बैठक की शुरुआत में भागवत जी का उद्घाटन भाषण होगा और इसके बाद उनके साथ सवाल-जवाब का सत्र होगा। संघ का प्रचार विभाग इस बैठक के लिये समन्वय कर रहा है और इसका आयोजन यहां आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें