फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BMS: भारतीय मजदूर संघ के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे मोहन भागवत, श्रमिकों को बीएमएस से जोड़ने की तैयारी

Mon, 21 Jul 2025 07:17 PM IST
पवन पांडेय डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय मजदूर संघ की स्थापना के 70 वर्ष के मौके पर दिल्ली में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हैं, जबकि केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
भारतीय मजदूर संघ के स्थापना के 70 वर्ष पर कार्यक्रम आयोजित होगा - फोटो : upbms.org/photos/
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) इस वर्ष अपनी स्थापना के 70 वर्ष पूरे करने जा रहा है। इसके उपलक्ष में बुधवार को दिल्ली में एक बड़ा कार्यक्रम रखा गया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - High Court: ओडिशा हाईकोर्ट में जस्टिस मानस पाठक ने ली शपथ, मद्रास हाईकोर्ट को मिले नए मुख्य न्यायाधीश

जुलाई 1955 में शुरू हुई थी भारतीय मजदूर संघ की यात्रा
बीएमएस के अखिल भारतीय अध्यक्ष हिरण्मय पंड्या ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ की यात्रा 23 जुलाई 1955 को भोपाल में प्रारंभ हुई थी। इस महीने 23 जुलाई को बीएमएस अपनी स्थापना का 70वां वर्ष मना रहा है। उन्होंने कहा कि वे केवल श्रमिकों के वेतन-भत्ता-पदौन्नति के लिए ही कार्य नहीं करते, बल्कि उनका लक्ष्य श्रमिकों को एक सम्मानजनक जीवन जीने के योग्य बनाना है। इसके लिए वे अलग-अलग कार्यक्रमों और व्यक्तिगत संपर्क के जरिए श्रमिकों की बेहतरी के लिए कदम उठाते रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - दिल्ली से जयपुर, इंदौर, गुजरात-मुंबई जाने वाली ये ट्रेनें कुछ दिन रहेगी रद्द, इन 22 ट्रेनों के भी बदले गए रूट

समाज कल्याण के लिए संघ ने निभाई कई अहम भूमिका
भारतीय मजदूर संघ ने अपनी भूमिका केवल यहीं तक सीमित नहीं रखी है। इसकी बजाय समाज और विश्व के कल्याण के व्यापक उपाय जैसे पर्यावरण, सामाजिक समरसता एवं स्वदेशी भी उनके प्रमुख लक्ष्यों में से एक है। भारतीय समाज में परिवार की भूमिका बहुत महत्त्वपूर्ण है। जिस तरह भारतीय समाज के परिवारों में अलगाव का संकट पैदा हुआ है, बीएमएस ने लोगों को इसके प्रति भी जागरूक करने का काम भी कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें