फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार विदेशी मीडिया से बातचीत करेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत, दूर करेंगे गलतफहमियां

Sat, 14 Sep 2019 07:10 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • संघ के बारे में गलत धारणा को स्पष्ट करने के लिए लिया गया यह कदम
  • पाकिस्तान के अलावा 70 देशों के मीडिया संगठनों को भेजा गया न्योता
  • इस खास कार्यक्रम के प्रसारण या प्रकाशन की इजाजत नहीं दी जाएगी
विज्ञापन
संघ प्रमुख मोहन भागवत (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और इसकी विचारधारा के बारे में गलत धारणा को स्पष्ट करने के लिए पहली बार संघ प्रमुख मोहन भागवत इस महीने विदेशी मीडिया से बातचीत करेंगे। सूत्रों ने बताया कि संघ पहली बार यह कदम उठाने जा रहा है। बैठक का समन्वय कर रहे संघ के एक पदाधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान को छोड़कर विभिन्न देशों के 70 विदेशी मीडिया संगठनों को इस आशय के लिए निमंत्रण भेजा गया है।

विज्ञापन


संघ के पदाधिकारी ने कहा कि इसका उद्देश्य विभिन्न मुद्दों पर संघ के नजरिये को रखने के साथ ही संगठन को लेकर सालों से विकसित हुए गलत विमर्श को भी दूर करना है। संघ के एक अन्य पदाधिकारी ने कहा, 'इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संघ और उसकी विचारधारा के बारे में गलत धारणाओं को दूर करना है।' उन्होंने कहा, 'यह भागवत द्वारा एक अनौपचारिक बैठक होगी जिसके प्रकाशन या प्रसारण की इजाजत नहीं होगी।'

सूत्रों के मुताबिक यह संघ द्वारा विदेशी मीडिया के साथ अपनी तरह का पहला संवाद होगा। कार्यक्रम से जुड़े एक पदाधिकारी ने कहा, 'बैठक की शुरुआत में मोहन भागवत का उद्घाटन भाषण होगा और इसके बाद उनके साथ सवाल-जवाब का सत्र होगा।' संघ का प्रचार विभाग इस बैठक के लिए समन्वय कर रहा है और इसका आयोजन यहां आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें