फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वजह से संघ प्रमुख मोहन भागवत के पास नहीं है अपना फेसबुक और ट्विटर अकाउंट

Tue, 20 Mar 2018 01:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मोहन भागवत
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) का फेसबुक और ट्विटर अकाउंट है लेकिन संघ प्रमुख मोहन भागवत का अपना ऐसा कोई अकाउंट नहीं हैं। इसका जवाब खुद देते हुए भागवत ने कहा कि यह सोशल मीडिया प्रोफाइल आपको अहंकारी और आत्म-केंद्रित बना सकते हैं। इसी वजह से मैंने अपनी प्रोफाइल नहीं बनाई है। हालांकि उनका कहना है कि मुझे सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वाली संस्थाओं में कोई बुराई नहीं दिखती है।

विज्ञापन


आरएसएस के मुखपत्र पाञ्चजन्य के हाल ही में जारी हुए अंक में भागवत का कहना है कि व्यक्तिगत तौर पर स्वयं का प्रचार करने का बहुत सीमित प्रभाव होता है लेकिन संगठन के मामले में इसका प्रभाव बढ़ जाता है। इसी वजह से संगठन का फेसबुक और ट्विटर अकाउंट है, मेरा नहीं। उन्होंने कहा कि मैं अपना कभी नहीं बनाउंगा। भागवत उस संगठन के मुखिया हैं जो भाजपा की जननी है। बहुत से विपक्षी नेताओं ने भाजपा पर सोशल मीडिया का गैर-जिम्मेदार पूर्ण इस्तेमाल करके झूठी खबरों का प्रसार करने का आरोप लगाया है।

आरएसएस प्रमुख ने कहा कि राजनीति में सोशल मीडिया का प्रयोग करके मूल्य प्राप्त किए जा सकते है लेकिन यदि इसे सावधानीपूर्ण प्रयोग किया जाए तब। भागवत ने कहा- यह काफी उपयोगी उपकरण हैं और इसकी उपयोगिता के अनुसार उपयोग किया जाना चाहिए। राजनीतिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के पास इन प्लेटफॉर्म इन प्लेटफार्मों का एक बड़ा मूल्य रखते है लेकिन उन्हें सावधानी से इसका इस्तेमाल करना चाहिए। हमें तकनीक का गुलाम नहीं बनना चाहिए। हमें सीमा में रहकर इसका इस्तेमाल करना चाहिए।
विज्ञापन


खुद का फेसबुक और ट्विटर अकाउंट ना बनाने पर संघ प्रमुख ने कहा- यह आपको अहंकारी और आत्म-केंद्रित बना देते हैं। सोशल मीडिया का मतलब मैं और मेरा होता है और मुझे हर चीज पर अपना नजरिया बताना पड़ेगा। कई बार यह आपको यह गलतफहमियां प्रदान करता है और कई बार तो अपनों के प्रति भी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें