फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस प्रमुख भागवत बोले- परिकर ने हमेशा देश हित में काम किया 

Wed, 20 Mar 2019 02:11 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मोहन भागवत - फोटो : PTI
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने दिवंगत भाजपा नेता और गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर परिकर को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह एक ऐसी राजनीतिक हस्ती थे, जिन्होंने हमेशा ही देश हित में काम किया। भागवत ने मंगलवार को कहा कि परिकर अपने लक्ष्यों के प्रति मेहनती, प्रतिबद्ध और केंद्रित थे। वह एक ऐसा नेता थे, जिन्होंने अपने राज्य के विकास के लिए सब कुछ समर्पित कर दिया। 
विज्ञापन


 रक्षा मंत्री के तौर पर परिकर के कार्यकाल को याद करते हुए संघ प्रमुख ने कहा कि उन्होंने नई दिशा में रक्षा प्रतिष्ठान का मार्गदर्शन किया। वह एक उत्तरदायी, अध्ययनशील, मजबूत इरादों वाले, हमेशा काम करने वाले व्यक्ति थे। देश हित को छोड़कर उनके दिमाग में कुछ नहीं था। वास्तव में वह आदर्श सामाजिक और राजनीतिक व्यक्ति थे। परिकर का रविवार को 63 वर्ष की आयु में कैंसर से लड़ते हुए निधन हो गया था। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें