फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघ का डिजिटल अवतार, मोहन भागवत समेत सात नेता आए ट्विटर पर

Mon, 01 Jul 2019 01:02 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ट्विटर पर आए संघ प्रमुख - फोटो : Twitter
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने आज सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर दस्तक दे दी है। उनका आधिकारिक ट्विटर अकाउंट @DrMohanBhagwat है। उनका यह अकाउंट मई में ही बन गया था लेकिन संघ ने उसे आज ही आधिकारिक रूप से सक्रिय किया है।
विज्ञापन


भागवत ने अभी तक कुछ भी ट्वीट नहीं किया है। खबर लिखे जाने तक उनके फॉलोवर्स की संख्या छह हजार को पार कर गई थी। जबकि वह सिर्फ राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के आधिकारिक अकाउंट को ही फॉलो कर रहे हैं।



संघ प्रमुख के अलावा सुरेश भैयाजी जोशी भी ट्विटर पर आधिकारिक रूप से आ गए हैं। संघ के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट को 13 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। उनका आधिकारिक ट्विटर अकाउंट @SureshBJoshi है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरेश सोनी (सह सरकार्यवाह) -                          @SureshSoni1925
कृष्णा गोपाल (सह सरकार्यवाह) -                        @KGopalRSS
वी भगैया (सह सरकार्यवाह)    -                           @BhagaiahV
अरुण कुमार (अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख) -         @ArunKumRSS
अनिरुद्ध देशपांडे (अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख) -  @AniruddhaRSS
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें