फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSS: पानीपत में संघ की शताब्दी वर्ष योजना पर लगेगी अंतिम मुहर, संगठन विस्तार होगा अहम लक्ष्य

Fri, 10 Mar 2023 07:03 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आम्बेकर ने शुक्रवार को कहा कि इस सभा में संघ के 34 अनुषांगिक संगठनों के 1400 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। इससे पहले 11 मार्च को अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक होगी...
विज्ञापन
RSS: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आम्बेकर - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक 12-14 मार्च को हरियाणा के समालखा, पानीपत में आयोजित की जाएगी। इस महत्त्वपूर्ण बैठक में संघ के शताब्दी वर्ष (2025) को लेकर योजनाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा। शताब्दी वर्ष को लेकर बनाई गई पूर्व की योजनाओं की कार्य प्रगति के साथ नए वर्ष में योजनाओं के स्वरूप को अंतिम रूप दिया जाएगा। महर्षि दयानंद के जन्म को 2024 में 200 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। भगवान महावीर स्वामी के 2550वें निर्वाण वर्ष के बारे में भी प्रतिनिधि सभा से विशेष वक्तव्य जारी किये जाएंगे।      

आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आम्बेकर ने शुक्रवार को कहा कि इस सभा में संघ के 34 अनुषांगिक संगठनों के 1400 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। इससे पहले 11 मार्च को अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक होगी। इसमें प्रतिनिधि सभा में आने वाले प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। प्रतिनिधि सभा के अंतिम दिन 14 मार्च को सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले प्रस्ताव के बारे में जानकारी देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें