फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naveen Patnaik: भाजपा-कांग्रेस ने किया विधानसभा में हंगामा, सीएम पटनायक के इस्तीफे की मांग की

Fri, 10 Mar 2023 07:00 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 ओडिशा का बजट सत्र 21 फरवरी से शुरू हुआ था। इस दौरान विपक्ष ने पूर्व मंत्री नबा किशोर दास की हत्या का खुलासा करने में राज्य पुलिस की नाकामी पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से इस्तीफा की मांग कर रही है।
विज्ञापन
नवीन पटनायक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा विधानसभा में शुक्रवार को जोरदार हंगामा देखने को मिला। यहां बजट सत्र के दूसरे चरण के दौरान सदन में कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों ने जमकर हंगामा काटा। इस दौरान दोनों ही पार्टियों के नेताओं ने पूर्व मंत्री नबा किशोर दास की  सीएम नवीन पटनायक के इस्तीफे की मांग की। गौरतलब है कि हंगामे की वजह से सदन को दो बार के लिए स्थगित भी किया गया था। 
विज्ञापन


बता दें कि ओडिशा का बजट सत्र 21 फरवरी से शुरू हुआ था जो कि  2 मार्च से 9 मार्च तक के ब्रेक के साथ 6 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान विपक्ष ने पूर्व मंत्री नबा किशोर दास की हत्या का खुलासा करने में राज्य पुलिस की नाकामी पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से इस्तीफा की मांग कर रही है। नवीन पटनायक राज्य के मुख्यमंत्री होने के साथ गृह विभाग भी देख रहे हैं।

जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, कांग्रेस और भाजपा दोनों ही वेल में आकर मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग करने लगे। जहां एक तरफ भाजपा ने इस घटना के लिए सीबीआई जांच तो वहीं कांग्रेस ने विशेष जांच दल (एसआईटी) बैठाने की मांग की। हंगामे के दौरान कांग्रेस सदस्यों ने अध्यक्ष के सामने एक कुर्सी पर खड़े होकर आंदोलन किया भाजपा भी इसमें पीछे नहीं रही और वेल से सरकार विरोधी नारे लगाने लगे।
विज्ञापन


सदन के बाहर कांग्रेस के प्रदीप  बाहिनीपति ने कहा कि राज्य सरकार को नबा दास हत्याकांड की जांच के लिए एक एसआईटी नियुक्त करनी चाहिए क्योंकि अपराध शाखा मामले की जांच करने में पूरी तरह से विफल रही है। सीबीआई जांच केवल गोपाल दास केंद्रित है और साजिश के कोणों में कोई प्रगति नहीं है।" 

भाजपा के मुख्य सचेतक मोहन मांझी ने सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा कि एक कैबिनेट मंत्री की हत्या को अब तक 41 दिन बीत चुके हैं और राज्य सरकार अपराध के मकसद को लेकर अंधेरे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें