फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाति के आधार पर मतदान न करें: आरएसएस

Sun, 08 Jan 2017 11:20 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने कहा है कि जाति को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए ठीक नहीं है। संघ के संयुक्त महासचिव कृष्ण गोपाल ने रविवार को यहां इसका उल्लेख करते हुए इस बात पर जोर दिया कि लोगों को उम्मीदवार की योग्यता के आधार पर मतदान करना चाहिए। विश्व पुस्तक मेले में एक पुस्तक के विमोचन के अवसर पर उन्होंने यह बात कही।
विज्ञापन


जाति के कारण देश में गहरे मतभेद पर दुख व्यक्त करते हुए कृष्ण गोपाल ने कहा कि जाति के आधार पर भेदभाव एक सामाजिक बुराई है और उसे तुरंत समाप्त किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों का इसमें निजी और राजनीतिक स्वार्थ है और वह जाति को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करते हैं, जो लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है। किसी उम्मीदवार का चयन उसकी योग्यता और काबिलियत के आधार पर होना चाहिए न कि उसकी जाति के आधार पर।

हिंदुत्व पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह नए विचारों और राय का स्वागत करता है। उन्होंने कहा कि ऋगवेद की ऋचाओं में प्राचीन काल में साध्वियों और तथाकथित छोटी जाति के लोगों को भी वेद मंत्र दिए जाते थे। उन दिनों किसी व्यक्ति की योग्यता पर सब कुछ निर्भर रहता था, लेकिन वह व्यवस्था कहीं खो गई है। गोपाल ने कहा कि भारतीय समाज और उसके सिद्धांत में संघर्ष को स्थान नहीं है, बल्कि उसमें शांति और सौहार्द है। यहां तक कि 50-60 साल पहले कुछ विदेशी राष्ट्र भी मार्क्सवाद से खुद को अलग रखते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें