फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व पुस्तक मेले में अमर उजाला एजुकेशन की धूम, 120 प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबें उपलब्ध

Sun, 08 Jan 2017 10:35 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रगति मैदान में चल रहे विश्व पुस्तक मेले के दूसरे दिन safalta.com और अमर उजाला की पुस्तकों को लेकर छात्रों ने काफी उत्साह दिखाया। टॉपर्स मीट कार्यक्रम के तहत पुस्तक मेले में रविवार को भारतीय विदेश सेवा से गौरव गांधी, यूपीटीइटी एचीवर ब्रजेश कुमार तिवारी, नेट, जेआरएफ धारक असिस्टेंट प्रोफेसर डी. एस मीणा, आईडीबीआई बैंक में पीओ सोनेश कुमार, तथा रेलवे एचीवर विपुल मयंक ने शिरकत की।
विज्ञापन


अमर उजाला एजुकेशन के स्टाल पर बड़ी संख्या में आए छात्रों ने इन टॉपर्स से अपने सवाल पूछे। टॉपर्स ने छात्रों को पूरा समय देते हुए उन्हें विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कामयाब होने के कई टिप्स और ट्रिक बताए। चूंकि जनवरी महीने में एसएससी - सीएचएसएल की परीक्षा चल रही है, इसलिए छात्रों ने इस परीक्षा को लेकर टॉपर्स से तमाम सवाल पूछे।

छात्रों ने अमर उजाला एजुकेशन की किताबों मे खासी रुचि दिखाई और Safalta.com के बारे में भी जानकारी ली। वहां मौजूद टॉपर्स ने Safalta.com पर उपलब्ध विभिन्न परीक्षाओं के मॉक टेस्ट व सफलता एप को छात्रों के लिए काफी उपयोगी बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें