केंद्र सरकार से तीन नए कृषि कानून वापस लेने की मांग करते हुए किसानों द्वारा बृहस्पतिवार को घोषित रेल रोको आंदोलन को देखते हुए रेलवे स्पेशल प्रोटेक्शन फोर्स की 20 अतिरिक्त कंपनियां रेलवे ने पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में तैनात की हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के तहत किसान संगठनों ने दोपहर 12 से चार बजे तक देश में रेल गाड़ियां रोकने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक अरुण कुमार ने सभी से शांति बनाए रखने का निवेदन करते हुए कहा कि जिला प्रशासन से समन्वय किया गया है और नियंत्रण कक्ष बनाया गया है।