फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर के नाम पर हो रही धन की लूट: एचडी कुमारस्वामी

Thu, 18 Feb 2021 04:02 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, बंगलूरू
विज्ञापन
एचडी कुमारस्वामी - फोटो : Facebook
विज्ञापन

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के चंदे को लेकर चल रहे विवाद के बीच कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा है कि राम मंदिर के नाम पर जमा होने वाले चंदे की राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री बोले, मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह की पारदर्शिता चाहता हूं
उन्होंने कहा, मेरी आपत्ति केवल मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह की पारदर्शिता है। मुझे लगता है कि राम के नाम पर धन की लूट हो रही है। चंदा जमा करने वाले लोग उन घरों की मार्किंग अलग तरीके से कर रहे हैं जो दान नहीं दे रहे हैं।

मैं किसी धर्मस्थल के निर्माण का विरोध नहीं कर रहा हूं। लेकिन जुटाए जा रहे चंदे के बारे में पारदर्शिता चाहता हूं। उन्होंने कहा, यह सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि इस बात की पूरी जांच हो कि राम मंदिर के लिए कौन मंदिर निर्माण की राशि जमा कर रहा है।
विज्ञापन


कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, मैं न तो राम मंदिर निर्माण के विरोध में हूं और न ही किसी संगठन। यहां तक कि मेरी पार्टी के सदस्यों ने भी मंदिर के लिए अपनी स्वेच्छा से दान दिया है, लेकिन मैं जानना चाहता हूं कि चंदा इकट्ठा करने वाले लोगों को किसने अधिकृत किया है? उनकी पृष्ठभूमि क्या है? किसने उन्हें लाइसेंस दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें