फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक और सीआरपीएफ के जवान ने तोड़ा दम

Sun, 28 Jun 2020 09:23 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सीआरपीएफ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक और जवान ने रविवार को कोरोना वायरस की चपेट में आकर दम तोड़ दिया । 53 वर्षीय जवान की मौत के साथ अब तक कोरोना के चलते इस अर्धसैनिक बल के नौ जवान जिंदगी जंग हार चुके हैं। यह पांच केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल - सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी और एसएसबी को मिलाकर कोरोना के चलते हुई 25वीं मौत है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि बल की 9वीं बटालियन में तैनात सब-इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी को हाल ही में एम्स, झज्जर में प्लाज्मा थेरेपी दी गई थी। उन्होंने रविवार को अंतिम सांस ली। उन्होंने बताया कि वह असम के नागांव जिले के रहने वाले थे। शनिवार को दिल्ली में 43 वर्षीय एक अधिकारी के निधन के बाद दो दिनों में सीआरपीएफ में यह दूसरी मौत है।

अर्धसैनिक बलों में अब तक 3350 से अधिक कोरोना के मामले पाए गए हैं। जिसमें सबसे अधिक सीआरपीएफ में 1057 मामले सामने आए हैं। नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में 944, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में 740, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में 313, एनडीआरएफ में 184, सशस्त्र सीमा बल एसएसबी में 139 और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) में 70 कोरोना के मामले दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन


आंकड़ों में के अनुसार इनमें से 2,100 से अधिक कर्मी ठीक हो गए हैं और लगभग 1,300 का इलाज जारी है। बीएसएफ में 33 आईटीबीपी में छह और सीआरपीएफ में रविवार को चार नए मामले दर्ज किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें