देश में कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में एक दिन में अब तक के सर्वाधिक मामले दर्ज किए गए, यहां रविवार को 5493 नए संक्रमित और 156 मौतें दर्ज हुईं। इस बढ़ोतरी के साथ राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,64,626 हो गए। इसके साथ ही मृतकों की संख्या भी बढ़कर 7,429 हो गई।
156 मृतकों में से 60 मौतें पिछले 48 घंटे में हुई हैं, जबकि बाकी की मौत पहले ही हो गई थी लेकिन कोरोना संक्रमण की पुष्टि पहले नहीं हुई थी।
अधिकारियों के मुताबिक रविवार को 2,330 मरीजों को कोरोना से ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, इसके साथ ही राज्य में ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 86,575 हो गई। फिलहाल महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या 70,607 है।