फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तृणमूल के सांसद सुदीप बंदोपाध्याय को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

Tue, 03 Jan 2017 05:03 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रोजवैली चिटफंड घोटाला मामले में तृणमूल कांग्रेस सांसद सुदीप बंदोपाध्याय को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें पूछताछ के लिए तलब किया गया था। इस मामले में सीबीआई की टीमों ने सुदीप बंदोपाध्याय से पूछताछ की।
विज्ञापन


गौरतलब है कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने पूछताछ के लिए तीसरा नोटिस जारी किया था। पहले के दो नोटिसों का तृणमूल सांसद ने कोई जवाब नहीं दिया था।

इससे पहले सुबह सीबीआई दफ्तर पहुंचे सुदीप बांदोपाध्याय ने कहा कि मुझे नहीं पता कि मुझे क्यों नोटिस भेजा जा रहा है। यहीं जानने के लिए मैं आया हूं।
Trending Videos
विज्ञापन

टीएमसी के एक अन्य सांसद भी हो चुके हैं गिरफ्तार

- फोटो : file photo
इसी मामले में टीएमसी के एक अन्य सांसद तपस पाल से पिछले हफ्ते पूछताछ हुई थी। टीएमसी ने सीबीआई की कार्रवाई में अचानक आई तेजी के लिए केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाया है और कहा कि ये बदले की कार्रवाई है।

टीएमसी का कहना है कि नोटबंदी के खिलाफ टीएमसी के अभियान के बदले ये कार्रवाई की जा रही है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सीबीआई करोड़ों रुपये के चिटफंड घोटाले की जांच कर रही है।

इससे पहले टीएमसी के ही एक और सांसद कुणाल घोष और श्रींजॉय बोस और राज्य सरकार में मंत्री मदन मित्रा को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें