फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roosevelt House Reception: रुबियो के सम्मान में स्वागत समारोह, जयशंकर-मिसरी समेत कई अतिथि शामिल; देखें तस्वीर

Sun, 24 May 2026 01:56 AM IST
Pavan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नई दिल्ली में अमेरिकी दूतावास में अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो के सम्मान में एक खास समारोह का आयोजन किया गया। रुजवेल्ट हाउस में हुए इस समारोह में कई अतिथियों ने शिरकत की है। इसमें भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, विदेश सचिव विक्रम मिसरी कई लोग शामिल हुए। देखें तस्वीरें... 
विज्ञापन
1 of 7
रूजवेल्ट हाउस में स्वागत समारोह में शामिल हुए जयशंकर-मिसरी - फोटो : ANI
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो के पहले भारत दौरे के दौरान शनिवार को नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास में खास स्वागत समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रूजवेल्ट हाउस में आयोजित किया, जिसमें भारत और कई देशों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। नई दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम को भारत-अमेरिका संबंधों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि मार्को रुबियो की यह यात्रा दोनों देशों के बीच पिछले कुछ समय से चल रहे कूटनीतिक मुद्दों को सुलझाने और सहयोग बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।
 
विज्ञापन

2 of 7
रेड कारपेट पर चले मार्को रुबियो और जेनेट रुबियो - फोटो : ANI
रेड कारपेट पर चले मार्को रुबियो और जेनेट रुबियो
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और उनकी पत्नी जेनेट डी. रुबियो शनिवार को नई दिल्ली में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की तरफ से आयोजित रूजवेल्ट हाउस के स्वागत समारोह में रेड कारपेट पर चले। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत की चार दिवसीय यात्रा पर हैं।
 

इस स्वागत समारोह में उन्होंने अमेरिका-भारत संबंधों की सराहना भी की। उन्होंने कहा, 'दुनिया का सबसे पुराना लोकतंत्र - संयुक्त राज्य अमेरिका, और दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र - भारत, वर्तमान और भविष्य में स्वाभाविक साझेदार हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'यह एक शानदार रिश्ता है। हम साथ मिलकर बहुत कुछ करते हैं, और अभी बहुत कुछ करना बाकी है।'
 
विज्ञापन

3 of 7
रूजवेल्ट हाउस में स्वागत समारोह में विदेश मंत्री जयशंकर - फोटो : ANI
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने भी की शिरकत
इस समारोह में भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर भी पहुंचे। उन्होंने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात की और दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत करने पर चर्चा की। इस दौरान भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी, व्यापार, रक्षा सहयोग और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के मुद्दों पर भी बातचीत होने की संभावना जताई गई।
 

4 of 7
रुजवेल्ट हाउस में समारोह - फोटो : ANI
ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त और विक्रम मिसरी भी हुए शामिल
इसके अलावा भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ने भी समारोह में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल हुए।
 
विज्ञापन

5 of 7
मार्को रुबियो और सर्जियो गोर - फोटो : ANI
सर्जियो गोर ने समारोह को किया संबोधित
शनिवार को नई दिल्ली में रूजवेल्ट हाउस में आयोजित स्वागत समारोह में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ-साथ भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भी भाषण दिया। 
 
विज्ञापन

6 of 7
दिल्ली के उपराज्यपाल और भारत में जापान के राजदूत ने की शिरकत - फोटो : ANI
दिल्ली के उपराज्यपाल और भारत में जापान के राजदूत ने की शिरकत
दिल्ली के उपराज्यपाल और अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत, तरनजीत सिंह संधू, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के सम्मान में भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर द्वारा आयोजित रूजवेल्ट हाउस के स्वागत समारोह में शामिल होने के लिए अमेरिकी दूतावास पहुंचे। वहीं, जापान के भारत में राजदूत, ओनो केइची, आज शाम अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के सम्मान में भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर द्वारा आयोजित रूजवेल्ट हाउस के स्वागत समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा, 'मुझे अपने घनिष्ठ मित्र सर्जियो द्वारा विदेश मंत्री रुबियो के सम्मान में आयोजित इस विशेष रात्रिभोज में आमंत्रित किए जाने पर अत्यंत सम्मानित और प्रसन्नता हो रही है। जापान, संयुक्त राज्य अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और भारत के साथ क्वाड में शामिल होकर बहुत खुश है। क्वाड हिंद-प्रशांत क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है... मेरे विदेश मंत्री, तोशिमित्सु मोटेगी, सोमवार को यहां पहुंच रहे हैं'।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अमेरिकी दूतावास में रुजवेल्ट हाउस - फोटो : IANS
क्या है रूजवेल्ट हाउस?
रूजवेल्ट हाउस, जो भारत में अमेरिकी राजदूत का आधिकारिक निवास है, 28 एकड़ के परिसर में स्थित है। इसे 1950 के दशक में अमेरिकी कूटनीतिक उपयोग के लिए निर्धारित किया गया था। इसका नाम अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट के नाम पर रखा गया, जिन्होंने भारत की आजादी का समर्थन किया था। इस भवन का डिजाइन प्रसिद्ध अमेरिकी वास्तुकार एडवर्ड ड्यूरेल स्टोन ने तैयार किया था, जिन्होंने नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास की चांसरी इमारत भी डिजाइन की थी। इसकी सबसे खास विशेषताओं में हाथ से पॉलिश किए गए कंक्रीट ब्लॉकों से बनी जालीदार संरचना शामिल है। निर्माण में धौलपुर, आगरा और कोटा के पत्थरों के साथ-साथ मकराना संगमरमर का भी उपयोग किया गया है।

जनवरी 1963 में इसके उद्घाटन समारोह में 700 से अधिक मेहमान शामिल हुए थे, जिनमें राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन, उपराष्ट्रपति जाकिर हुसैन और प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू भी मौजूद थे।रूजवेल्ट हाउस में रहने वाले पहले अमेरिकी राजदूत जॉन केनेथ गैलब्रेथ थे। वर्षों से रूजवेल्ट हाउस में राजनीतिक नेताओं के अलावा अंतरिक्ष यात्री, कलाकार, वैज्ञानिक और लेखक भी आते रहे हैं। प्रमुख आगंतुकों में राष्ट्रपति ट्रंप, पृथ्वी की परिक्रमा करने वाले पहले अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री जॉन ग्लेन, अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय राकेश शर्मा, सितार वादक रवि शंकर, कलाकार मकबूल फिदा हुसैन और नोबेल पुरस्कार विजेता भौतिक विज्ञानी सुब्रह्मण्यन चंद्रशेखर शामिल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें