फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित वेमुला का सुसाइड नोट पढ़कर रोना आ गयाः वरुण गांधी

Wed, 22 Feb 2017 08:26 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : varun gandhi
विज्ञापन
भाजपा सांसद वरुण गांधी ने मंगलवार को कहा कि पिछले साल जनवरी में हैदराबाद विश्वविद्यालय के स्कॉलर रोहित वेमुला के सुसाइड नोट को पढ़कर उन्हें रोना आ गया था। वरुण ने कहा कि हैदराबाद के दलित पीएचडी स्कॉलर रोहित वेमुला ने पिछले साल आत्महत्या कर ली थी। जब उन्होंने उसका पत्र पढ़ा तो उन्हें रोना आ गया।
विज्ञापन


रोहित ने लिखा था कि वह इसलिए आत्महत्या करने जा रहा है क्योंकि इस रूप में जन्म लेकर उसने पाप किया है। वरुण ने कहा कि रोहित के इस लाइन ने उनको गहरी चोट पहुंचाई थी। यहां एक निजी स्कूल की ओर से आयोजित ‘आइडिया ऑफ न्यू इंडिया’ विषय पर लेक्चर में उन्होंने यह बात कही।

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से सांसद 36 वर्षीय वरुण ने मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में दलितों के साथ भेदभाव की घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने देश में आर्थिक असमानता और कर्ज वसूली में भेदभाव को लेकर कहा, 'देश के ज्यादातर किसान चंद हजार रुपये का कर्ज न चुका पाने के चलते जान दे देते हैं लेकिन विजय माल्या पर सैंकड़ों करोड़ रुपये का कर्ज बकाया होने के बावजूद वह एक नोटिस मिलने पर देश छोड़ कर भाग गया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें