फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीपी में पड़ी दरार?: रोहित पवार का दावा- प्रफुल पटेल और सुनील तटकरे भाजपा के टिकट पर लड़ेंगे चुनाव

Wed, 13 May 2026 04:46 PM IST
Rahul Kumar पीटीआई, मुंबई
विज्ञापन
विधायक रोहित पवार। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

एनसीपी (एसपी) विधायक रोहित पवार ने बुधवार को एनसीपी को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेता प्रफुल पटेल और सुनील तटकरे भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। उनके साथ 22 अन्य विधायक भी भाजपा की टिकट पर चुनावी मैदान में होंगे। हालांकि, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के एक प्रवक्ता ने उनके इस दावे को खारिज कर दिया और कहा कि पार्टी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के नेतृत्व में एकजुट है।

विज्ञापन

 
पत्रकारों से बात करते हुए रोहित पवार ने कहा, बारामती इलाके में बड़ी तादात में नशीले पदार्थ बेचे जा रहे हैं। कुछ दिन पहले ही भारी मात्रा में गांजा जब्त किया गया था। खबरों के मुताबिक, स्थानीय राजनीतिक नेता (नशीले पदार्थों की) पार्टियां आयोजित कर रहे हैं। बारामती के व्यापारियों को धमकाया जा रहा है और उनसे पैसे की उगाही की जा रही है... आज हमने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। नशीले पदार्थों और लड़कियों की सुरक्षा के संबंध में चर्चा की गई। 

जब उनसे एनसीपी नेता तटकरे और पटेल के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, चाहे कुछ भी हो जाए, वे भाजपा के टिकट पर ही चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने अपना फैसला कर लिया है और बाकी 22 विधायकों ने भी। उनके साथ-साथ, एकनाथ शिंदे गुट के कुछ विधायकों ने भी भाजपा में शामिल होने का फैसला कर चुके हैं।  सुनेत्रा पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी और शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, दोनों ही महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाले सत्ताधारी गठबंधन का हिस्सा हैं।
विज्ञापन


रोहित पवार के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए एनसीपी प्रवक्ता आनंद परांजपे ने कहा कि रोहित पवार केवल पब्लिसिटी (प्रचार) पाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, एनसीपी सुनेत्रा पवार के नेतृत्व में एकजुट है। सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल पार्टी के सम्मानित नेता हैं। पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच किसी भी तरह की कोई नाराज़गी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें