फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohit Pawar: अजित पवार विमान हादसे पर रोहित पवार ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, उड्डयन मंत्री को हटाने की मांग की

Sat, 21 Feb 2026 02:50 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Ajit Pawar's Death Investigation: अजित पवार की विमान दुर्घटना में मौत के मामले में रोहित पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर नागरिक उड्डयन मंत्री के इस्तीफे और स्वतंत्र जांच की मांग की है। उन्होंने वीएसआर कंपनी, ब्लैक बॉक्स और संभावित साजिश पर सवाल उठाए हैं। गृह मंत्री अमित शाह से भी दखल की अपील की गई है। आइए इस मामले को विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
रोहित पवार, विधायक- एनसीपी-एसपी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान दुर्घटना में मौत का मामला अब सियासी तूफान बन गया है। एनसीपी-एसपी के विधायक रोहित पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू को पद से हटाने और पूरे मामले की स्वतंत्र जांच की मांग की है। रोहित पवार ने कहा कि यह हादसा साधारण दुर्घटना नहीं हो सकता और इसकी गहराई से जांच जरूरी है। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह को भी पत्र की प्रति भेजी है।

विज्ञापन


रोहित पवार ने नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि 28 जनवरी की सुबह बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान हुए विमान हादसे के पीछे साजिश हो सकती है। इस हादसे में अजित पवार और चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि यह पता लगाना जरूरी है कि मामला राजनीतिक साजिश है या व्यावसायिक साजिश। उनके अनुसार, जिस एयर चार्टर कंपनी वीएसआर का विमान था, उसके खिलाफ कई गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

ये भी पढ़ें- दिल्ली को दहलाने की फिराक में लश्कर-ए-तैयबा: आईईडी हमले की साजिश, लाल किला और चांदनी चौक का मंदिर निशाने पर
विज्ञापन


वीएसआर कंपनी और कथित लिंक पर सवाल
रोहित पवार ने आरोप लगाया कि वीएसआर कंपनी और कुछ प्रभावशाली लोगों के बीच संबंधों की जांच होनी चाहिए। उन्होंने पत्र में लिखा कि कंपनी और नागरिक उड्डयन मंत्री की पार्टी के बीच संभावित लिंक की स्वतंत्र एजेंसी से जांच हो। उनका कहना है कि उद्योग और राजनीति के कुछ ताकतवर लोग इस कंपनी के पीछे हैं, जिससे जांच पारदर्शी नहीं हो पा रही है। उन्होंने डीजीसीए की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच की मांग की।

ब्लैक बॉक्स और विस्फोट पर संदेह
रोहित पवार ने हादसे के ब्लैक बॉक्स को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के समय एक नहीं, कई धमाके हुए थे। उनके मुताबिक, विमान में सामान रखने वाले हिस्से में अतिरिक्त पेट्रोल के कैन रखे गए थे, जिससे आग भड़की। उन्होंने कहा कि इन सभी पहलुओं की तकनीकी और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों की मदद से जांच होनी चाहिए।

मंत्री के इस्तीफे की मांग
पत्र में रोहित पवार ने प्रधानमंत्री से अपील की कि अगर निष्पक्ष जांच करनी है तो पहले नागरिक उड्डयन मंत्री से इस्तीफा लिया जाए। उन्होंने कहा कि अजित पवार ने देश और महाराष्ट्र के लिए योगदान दिया है और उन्हें न्याय मिलना चाहिए। उनका दावा है कि जब तक शक्तिशाली लोगों की भूमिका की जांच नहीं होगी, तब तक सच्चाई सामने नहीं आएगी।
विज्ञापन


इस हादसे को लेकर एनसीपी, शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस पहले ही सवाल उठा चुके हैं और 'फाउल प्ले' की आशंका जता चुके हैं। अब रोहित पवार के सीधे प्रधानमंत्री से दखल की मांग करने से मामला और गरमा गया है। आने वाले दिनों में इस पर केंद्र सरकार और संबंधित एजेंसियों की प्रतिक्रिया अहम होगी। फिलहाल यह मामला सियासत और जांच दोनों के केंद्र में है।

अन्य वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें