फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले बाबा ने बनाया लड़कियों को शिकार अब बाल सुधार गृह में हो रहा है शोषण

Fri, 12 Jan 2018 10:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार
विज्ञापन
विरेंद्र देव दीक्षित
विज्ञापन

दिल्ली के रोहिणि में हुए आश्रम सेक्स स्कैंडल में गिरफ्त में आईं लड़कियों के बचाव में उनके परिवाज कोर्ट का दरवाजा खटखटा रहे हैं। बिहार के अलीपुर में इसी मामले में गिरफ्त में आईं लड़कियों के परिजनों ने भी अब दिल्ली हाई का रुख करते हुए कहा है कि उनकी नाबालिग बेटियों संग जो अपराध हुआ है उसका बच्चियों को ठीक से पता भी नहीं है। ऐसे में इन छोटी बच्चियों के साथ जो पुलिस बर्ताव कर रही है वो ठीक नहीं है। 

विज्ञापन


वहीं कुछ लड़कियां बालिग हैं फिर भी उन्हें बाल सुधार गृह में रखा गया है। ऐसे में यह भी उनके साथ हो रहा एक अपराध है, लड़कियों का भी कहना है कि उन्हें बाल गृह में लाते समय कहा कुछ गया था और हो कुछ और रहा है। एक 19 साल की लड़की की मां ने बताया है कि उनकी बेटी को जबरदस्ती यहां रहने को मजबूर किया जा रहा है और तो और उससे वो सब पूछा जा रहा है जिसके बार में उसे कुछ पता नहीं है।

क्या है पूरा मामला ?

अभी आपने बाबा राम रहीम की करतूत देखी सुनी तो अब पूर्वी दिल्ली के रोहिणी इलाके में विरेंद्र देव दीक्षित नाम के एक बाबा की अय्याशी पढ़िए। आध्यात्मिक विश्व विद्यालय नाम से चल रहे उसके आश्रम में वो सब हो रहा था जो आपको चौंका देगा। यह बाबा कृष्ण कथा से छोटी-छोटी लड़कियों बरगलाता था और रानी बनने का सपना दिखाकर उनकी इज्जत आबरू सब लूट रहा था। छापेमारी में इस आश्रम से कुल 48 छोटी-बड़ी लड़कियों को इसके चंगुल से छुड़ाया गया है।
विज्ञापन


इस मामले में चौंका देने वाली बात यह है कि बचाई गईं 48 लड़कियों में 41 नाबालिग हैं। सीबीई की पूछताछ और लिखित मुकदमें में यह साफ हो गया है कि यह बाबा विरेंद्र कहता रहा कि कृष्ण भगवान की 16000 रानियां थीं और इसी तरह वो इन लड़कियों को बरगला कर अपनी रानियां ही बताता था। लेकिन लड़कियों और उनके परिजनों के मुताबिक इसी आड़ में बाबा ना जाने क्या-क्या अवैध काम करता रहा।

लड़कियों ने खुद बताया कि बाबा आध्यात्मिक तौर-तरीकों की आड़ में उनका शारीरिक शोषण करता। मामला दिल्ली हाई कोर्ट में है और चर्चा यह हो रही है कि आखिर इस आश्रम में इतनी लड़कियों को शिकार बनाया कैसे जाता रहा। इस मामले में गौर करने वाली बात यह भी निकल कर आ रही है कि नशीली दवाओं का गुप्त इस्तेमाल कहीं ना कहीं इस लड़कियों और महिलाओं को शिकार बनाने में इस्तेमाल किया जाता रहा है।

हाई कोर्ट विचार कर रहा है कि इस मामले की सही से जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया जाए। सीबीआई पर भी दबाव है कि वो इस बाबा के लिंक निकाले और यह पता लगाए कि कहां से उसे इतना फंड मिलता रहा जिससे वो अपनी इस पाप की हवेली सजाए बैठा था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें