रोहिंग्या मुसलमानों को भारत में घुसने से रोकने की हर संभव कोशिश जारी है। खबरों के मुताबिक, बांग्लादेश से सटे बॉर्डर पर तैनात बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) के जवान रोहिंग्याओं को रोकने के लिए चिली और बेहोश कर देने वाले गोलों का इस्तेमाल कर रही है।
बीएसएफ के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि वे रोहिंग्याओं को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वे उनका भारत में घुसना बर्दाशत कर लेंगे।
अधिकारी ने बताया कि ऐसे बमों का इस्तेमाल किया जा रहा है जिनमें मिर्ची पाउडर है। इससे जलन होने लगती है और एकसाथ आ रहे कई लोगों को अलग-अलग करने में मदद मिलती है। खबरों के मुताबिक, भारत में फिलहाल 40,000 रोहिंग्या गैर कानूनी तरीके से रह रहे हैं। सरकार उनको भी किसी तरह से निकालना चाहती है।