फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता: दुर्गा पूजा में फर्जी डॉक्टर की मूर्ति पर विवाद, IMA ने जताई नाराजगी

Sun, 24 Sep 2017 05:34 AM IST
रीता तिवारी, कोलकाता
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक प्रमुख पूजा आयोजन समिति ने महिषासुर के पास डॉक्टर का एक मॉडल खड़ा कर नया विवाद खड़ा कर दिया है। मोहम्मद अली पार्क में होने वाली पूजा के आयोजकों की दलील है कि इसका मकसद फर्जी डॉक्टरों के प्रति आम लोगों को आगाह करना है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बीएचयू ब्लड बैंक में पकड़ा गया फर्जी डॉक्टर, किसी साजिश की आशंका

वहीं, डॉक्टरों की संस्था इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने इसका विरोध करते हुए इस पवित्र पेशे को बदनाम नहीं करने की अपील की है। आईएमए का कहना है कि मिट्टी से बने उस मॉडल पर कहीं भी नकली डॉक्टर नहीं लिखा है।

ये भी पढ़ें- नवरात्रि 2017ः इस बार देश के सबसे महंगे पंडाल में बैठी हैं मां दुर्गा

अब डॉक्टरों के विरोध के बाद आयोजकों ने मूर्ति पर एक बोर्ड लगा दिया है कि यह प्रतिमा सिर्फ फर्जी डॉक्टरों का प्रतिनिधित्व करती है। ध्यान रहे कि हाल में फर्जी डॉक्टरों की धरपकड़ का मामला सुर्खियों में रहा है। खुफिया विभाग ने ऐसे कई डॉक्टरों को पकड़ा है, जिनके पास कोई डिग्री नहीं होने के बावजूद बड़े-बड़े अस्पतालों और नर्सिंग होम में काम कर मोटी फीस वसूल रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबुल सुप्रीयो का पूजा समारोह का उद्घाटन रद

राज्य के हुगली जिले में केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रीयो की तरफ से किया जाने वाला एक दुर्गा पूजा का उद्घाटन समारोह कथित रूप से ‘राजनीतिक दबाव के तहत’ रद कर दिया गया।

श्रीरामपुर के नेहरू नगर में भारी उद्योग व लोक उपक्रम मंत्री को दुर्गा पूजा समिति ने रविवार को पूजा का उद्घाटन करने के लिए आमंत्रित किया था। केंद्रीय मंत्री ने इसके लिए अपनी सहमति भी दे दी थी। क्लब की तरफ से बताया गया कि उन्होंने निर्णय लिया है कि भाजपा नेता पूजा का उद्घाटन नहीं करेंगे।

पूजा समिति के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, ‘हमें पहले इस बात का अनुमान नहीं था कि अधिक राजनीतिक दबाव के कारण बाबुल सुप्रियो से उद्घाटन की हमारी योजना प्रभावित होगी।’ उन्होंने कहा, ‘इसलिए हमने बाबुल से उद्घाटन का कार्यक्रम रद कर दिया।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें