कांग्रेस के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए जारी चर्चा के बीच पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा भी कूद गए हैं। वाड्रा ने गुरुवार को कहा कि भविष्य के अध्यक्ष के बारे में पार्टी का सामूहिक फैसला होगा।
प्रियंका के पति से जब गांधी परिवार के बाहर के किसी व्यक्ति को पार्टी का अध्यक्ष बनाने पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस पर पार्टी सामूहिक रूप से फैसला लेगी। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर उन्होंने कहा, हम राजीव गांधी और सोनिया गांधी के सपनों के साथ देश के लिए आगे बढ़ेंगे।
लोदी रोड का बंगला खाली करने पर वाड्रा ने कहा कि यह बंगला हमें सुरक्षा कारणों से दिया गया था। खतरा अब भी है। बंगला बदलने से खतरा टल नहीं जाता।