यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने मनी लांड्रिंग के एक मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। वाड्रा ने कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी डाली है। वाड्रा की अग्रिम जमानत याचिका पर शनिवार को सुनवाई होगी।
Robert Vadra has filed anticipatory bail plea in Delhi's Patiala House court in a money laundering case. Hearing will be held tomorrow. pic.twitter.com/zLOw1luDJn
— ANI (@ANI) February 1, 2019
इस मामले को लेकर वाड्रा आज दिल्ली के पटियाला हाउस पहुंचे हैं, उनका का कहना है कि उन्हें निशाना बनाया जा रहा है और उन पर झूठा मुकदमा चलाया जा रहा है, इसमें उन्हें राजनीतिक का शिकार बनाया जा रहा है, पर मैं डरने वालो में से नहीं हूँ और मैं कानून का पालन करने वाला नागरिक हूँ।
मनी लॉन्ड्रिंग का यह मामला वाड्रा के करीबी सहयोगी मनोज अरोड़ा से जुड़ा हुआ है। इसी मामले में वाड्रा ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट का रुख किया है। दरसअल वाड्रा के करीबी सहयोगी कहे जाने वाले मनोज अरोड़ा के खिलाफ ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। इस मामले में अरोड़ा को कोर्ट से 6 फरवरी तक के लिए गिरफ्तारी से अंतरिम राहत मिल चुकी है।
इससे पहले कोर्ट ने मनोज अरोड़ा की अग्रिम जमानत याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) से दो दिन में जवाब मांगा था। याचिका में मनोज अरोड़ा ने आरोप लगाया था कि ईडी इस मामले में उस पर नियोक्ता राबर्ट वाड्रा का नाम लेने का दबाव डाल रहा है।
पटियाला हाउस अदालत के विशेष सीबीआई जज अरविंद कुमार ने मनोज अरोड़ा के खिलाफ बेमियादी गैरजमानती वारंट जारी करने के आवेदन पर भी सुनवाई 11 जनवरी को तय की है।
लंदन में 19 लाख पौंड की संपत्ति वाड्रा की: ईडी
यह मामला लंदन के 12, ब्रायनस्टन स्कवायर स्थित 19 लाख पाउंड (करीब 17 करोड़ रुपये) की एक प्रॉपर्टी की खरीदारी में कथित मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा हुआ है। ईडी का दावा है कि इस संपत्ति के असल मालिक वाड्रा हैं और इसकी खरीद के लिए पैसे की व्यवस्था अरोड़ा ने की थी।
यह संपत्ति फरार आर्म्स डीलर संजीव भंडारी की दुबई स्थित कंपनी के खाते से भुगतान करके खरीदी गई थी। इसके कुछ समय बाद स्काई लाइट ने भंडारी की कंपनी को करीब 19 लाख पौंड का भुगतान किया था।