फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनी लांड्रिंग मामला : रॉबर्ट वाड्रा से पांचवीं बार की ईडी ने पूछताछ

Fri, 22 Feb 2019 03:12 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Robert Vadra - फोटो : ANI
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई रॉबर्ट वाड्रा शुक्रवार को पांचवीं बार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए। उनसे विदेश में कथित अवैध सम्पत्ति खरीदने संबंधी धनशोधन के मामले में पूछताछ चल रही है। 

विज्ञापन


इस महीने में वाड्रा से चार बार में तकरीबन 26 घंटे पूछताछ की जा चुकी है। आखिरी बार उनकी पेशी 20 फरवरी को हुई थी। ईडी अधिकारियों के मुताबिक, आखिरी बार पूछताछ के दौरान वाड्रा ने जांच अधिकारी (आईओ) से अपना स्वास्थ्य ठीक नहीं होने की बात कही थी, जिसके बाद पूछताछ बीच में ही रोक दी गई थी।

ईडी अधिकारियों ने बताया कि वाड्रा शुक्रवार सुबह 11 बजे से थोड़ा पहले मध्य दिल्ली के जामनगर हाउस स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे, जहां उनके बयान को दर्ज करने की प्रक्रिया फिर शुरू की गई। अधिकारियों ने बताया कि वाड्रा से पूछताछ के दौरान इस मामले में जांच का सामना कर रहे अन्य आरोपियों के बयानों और दस्तावेजों के आधार पर सवाल किए जा रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक ईडी कार्यालय में उनसे पूछताछ जारी थी। 
विज्ञापन


बता दें कि दिल्ली की एक अदालत ने वाड्रा की गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए उन्हें निर्देश दिया था कि वह हर बार ईडी के बुलाने पर पेश होंगे। वाड्रा से लंदन के ब्रायनस्टन स्क्वायर में तकरीबन 19 लाख पाउंड में एक बेनामी संपत्ति की खरीद में धनशोधन के आरोप में पूछताछ की जा रही है। ईडी ने अदालत को बताया था कि उसे लंदन में वाड्रा से संबद्ध विभिन्न नई संपत्तियों की जानकारी मिली है।

इनमें दो मकान शामिल हैं, एक की कीमत 50 लाख पाउंड और दूसरे की कीमत 40 लाख पाउंड है। इसके अलावा उनके छह फ्लैट और अन्य संपत्तियां भी हैं। हालांकि वाड्रा ने तमाम आरोपों से इनकार करते हुए मामले को पूरी तरह से राजनैतिक बताया है। 

वाड्रा ने ईडी अफसरों को दिए हेल्थ और स्टाइल के टिप्स

वाड्रा ने ईडी अफसरों के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की। पोस्ट में उन्होंने तस्वीर के साथ संदेश लिखा कि जब आपको खुद पर भरोसा हो, समर्पण हो, खुद की ऊर्जा को दूसरों से साझा करते हुए कुछ सीखने और सिखाने की हिम्मत हो, तो ऐसे में थोड़ी सी स्टाइल और हेल्थ टिप्स ईडी के लिए भी बनती है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट अपनी हेल्थ और फिटनेस को लेकर काफी संजीदा हैं। कसरत उनकी दिनचर्या का हिस्सा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें