फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

वाड्रा ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है

नई दिल्ली, भाषा  Updated Wed, 05 Dec 2018 11:28 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रॉबर्ट वाड्रा - फोटो : PTI

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने बुधवार को सरकार पर राजनीति रूप से पीछे पड़ने और सरकारी विभागों के जरिये उनकी प्रतिष्ठा धूमिल करने के एजेंडे पर काम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने ये आरोप राजस्थान के बीकानेर में एक भूमि सौदे के संदर्भ में प्रवर्तन निदेशालय की ओर से समन किये जाने के बाद लगाए।



वड्रा ने फेसबुक पोस्ट में समन को 'राजनीतिक रूप से प्रेरित' कदम करार देते हुए कहा, 'मैंने पिछले साढ़े चार वर्षों में पूरा सहयोग किया है। मैं यह करता रहूंगा।' उन्होंने सरकार पर राजनीतिक रूप से पीछे पड़ने और सरकारी विभागों के जरिये उनकी प्रतिष्ठा धूमिल करने के एजेंडे पर काम करने का आरोप लगाया।


उन्होंने कहा, 'पिछली बार उन्होंने दस्तावेजों के लिए समन किया। मेरे वकील वहां तीन घन्टे तक बैठे और विस्तृत दस्तावेज सौंपे। यह बड़ी अजीब बात है कि मुझे 24 घंटे के भीतर एक और समन भेज दिया गया, जबकि मेरी तरफ से सौंपे गए 600 दस्तावेजों पर गौर भी नहीं किया।' 


वाड्रा ने कहा, 'मेरे वकील को एक बार फिर से आज जयपुर में पेश होने को मजबूर किया गया। इसमें कोई हैरानी नहीं है कि यह सब राजस्थान में मतदान से दो दिन पहले हुआ है।' उन्होंने आरोप लगाया कि यह जनता का ध्यान भटकाने के लिए 'मीडिया सर्कस' का प्रयासभर है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next