फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: लुटेरों ने दो अलग जिलों में ज्वेलरी की दुकानों को लूटा, पुलिस के साथ गोलीबारी के बाद चार गिरफ्तार

Wed, 30 Aug 2023 12:33 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पुरुलिया में एक गैंग के आठ सदस्यों ने एक आभूषण की दुकान को लूट लिया। उन्होंने सोने और हीरे के सात करोड़ के आभूषण लूट कर ले गए। डकैती में सीमा पार के गिरोह के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
Robbery - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में चार डकैतों को एक आभूषण की दुकान को लूटने और पुलिस के साथ मुठभेड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। डकैतों ने मंगलवार की दोपहर को लगभग 300 किमी दूर नदिया के राणाघाट और पुरुलिया जिले के नामोपारा के प्रसिद्ध आभूषणों की दो दुकानों को एक साथ लूट लिया। 
विज्ञापन


राणाघाट में लूट के दौरान ही पुलिस ने वहां पहुंच गई, जिसके बाद डकैतों और पुलिसकर्मियों के बीच गोलीबारी भी हुई। इस गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी घायल भी हो गए। इस झड़प में पुलिस ने चार डकैतों को पकड़ने में कामयाब रही, तो वहीं बाकी के डकैत भाग निकले। 

राणाघाट के के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'उनके पास से लूटे गए आभूणणों का एक बड़ा हिस्सा बरामद कर लिया गया है। गैंग के दूसरे सदस्यों की तलाश जारी है। उम्मीद है कि, हम जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लेंगे।' 
विज्ञापन


पुरुलिया में एक गैंग के आठ सदस्यों ने एक आभूषण की दुकान को लूट लिया। उन्होंने सोने और हीरे के सात करोड़ के आभूषण लूट कर ले गए। डकैती में सीमा पार के गिरोह के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।

ज्वेलर्स आमतौर पर त्योहार वाले सीजन से पहले आभूषणों का स्टॉक रखते हैं, ऐसे में डकैतों ने मौके का फायदा उठाने में देरी नहीं की। दो आभूषणों के दुकानों में लूट के बाद भाजपा नेता दिलीप घोष ने राज्य सरकार (टीएमसी) पर तंज कसते हुए कहा कि राज्य में कानून और व्यवस्था चरमरा गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें