फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyderabad: हैदराबाद के गोशामहल इलाके में सड़क धंसी, कार समेत कई वाहन खाई में समाए

Fri, 23 Dec 2022 09:45 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

सड़क धंसने की सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (GHMC) के अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। 

विज्ञापन
हैदराबाद के गोशामहल इलाके में सड़क धंसी - फोटो : video grab
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैदराबाद के गोशामहल इलाके में शुक्रवार दोपहर एक सड़क अचानक धंस गई। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर लंबी खाई उभर आई। इसमें कई वाहन व ठेले आदि समा गए। गनीमत रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। अधिकारियों ने बताया कि सड़क के नीचे जलभराव होने से यह धंस गई। 

विज्ञापन

सड़क धंसने की सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (GHMC) के अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। प्रारंभिक जांच में सड़क के नीचे पानी की पाइप लाइन होने का पता चला है। 
पुलिस के अनुसार घटना गोशामहल के चकनावाड़ी इलाके में हुई। गोशामहल क्षेत्र के एसीपी सतीश कुमार ने बताया कि हमने तुरंत मामले की जानकारी नगर निगम के अधिकारियों को दी। अधिकारियों को संदेह है कि सड़क के नीचे से गुजरने वाली पाइप लाइन इसकी वजह हो सकती है। घटना के  सही कारण का पता लगाया जाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें