यवतमाल में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक पिकअप वैन पुल से नीचे गिर गई। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 18 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक लोग एक रिश्तेदार की अस्थि विसर्जन के लिए कोठेश्वर मंदिर गए थे जहां से जोडमोहा लौट रहे थे।